Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, भरना पड़ेगा हजारों का जुर्माना

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट (Water Crisis) से निपटने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अब कोई भी व्यक्ति पानी का दुरुपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उससे 2000 हजार रुपये का चालान वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

बता दें दिल्ली में अभी तक दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती थी, जो अब एक बार ही की जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

इन चीजों पर कटेगा चालान

  • पाइप के जरिये गाड़ी धोना।
  • पानी के टैंक का ओवरफ्लो होना।
  • घरेलू पानी के कनेक्शंस के जरिये कॉमर्शियल प्रयोग करना या फिर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर इस्तेमाल करना।
  • दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के सीईओ को जारी किए निर्देश।

200 टीमें गठित करने के दिए आदेश।

इस वर्ष कितना गिरा जल स्तर?

साल 2023 के अप्रैल, मई और जून में वजीराबाद में जल स्तर 674.5 फीट पर था। अगर इस साल की बात करें तो एक मई से ही हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी देना कम कर दिया। जिस कारण से यमुना का जल स्तर लगातार गिर रहा है।

एक मई को वजीराबाद का जल स्तर 674.5 फीट था। जो मात्र एक सप्ताह के भीतर यह गिरकर 672 फीट पर आ गया था। 20 मई को 671, 24 मई को 670.2 और 28 मई को गिरकर 669.8 फीट पर पहुंच गया है।

लोग पानी को न करें बर्बाद, की गई अपील

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Delhi Water Minister Atishi) ने कहा कि समस्या कम करने के लिए 14 घंटे तक बोरवेल चल रहे हैं। जबकि पहले छह से सात घंटे ही चलाया जाता था। वाटर टैंकर की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने गाड़ी धोने, पानी का मोटर चलाकर छोड़ देने जैसे अन्य तरह से पानी बर्बादी न करने की लोगों से अपील की है।

दिल्ली के इन इलाकों में है पेयजल संकट

रोहिणी, बेगमपुर, इंद्र एन्क्लेव, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित पाकेट-8,16,12,11 व 18, बेगम विहार, बेगमपुर, बेगमपुर गांव, राजीव नगर व कैलाश विहार में पानी की दिक्कत है। सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी व जहांगीरपुरी के कुछ हिस्से में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

यह भी पढ़ें ED Raid in Punjab: पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

यमुनापार के न्यू माडर्न शाहदरा, न्यू अशोक नगर, चिल्ला गांव, मध्य दिल्ली के सराय रोहिल्ला, मानकपुरा, डोलीवालान, प्रभात रोड, रैगरपुरा, बीडनपुरा, देव नगर, बापा नगर, नाइवालान, बलजीत नगर, रणजीत नगर, दक्षिणी पटेल नगर, ईस्ट पटेल नगर में जल आपूर्ति प्रभावित है। दक्षिणी दिल्ली के ओखला के फेज-2 में संजय कालोनी, संगम विहार, देवली में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *