Punjab News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पंजाब में पोलिंग बूथों पर तम्बाकू सेवन पर पाबंदी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Lok Sabha Election 2024- पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) सिबिन सी (Sibin C) ने लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र राज्य के सभी पोलिंग बूथों (Polling Booths) को तम्बाकू-रहित घोषित किया है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर सिगरेट, बीड़ी और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर सख़्त पाबंदी होगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर लगाई गई इस पाबंदी को यकीनी बनाने के लिए हर पोलिंग बूथ के प्रीज़ाईडिंग अफ़सर को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

सेहतमंद जीवनशैली को उत्साहित करना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम सेहतमंद जीवनशैली को उत्साहित करने के साथ-साथ वोटरों के लिए सुरक्षित और रचनात्मक माहौल यकीनी बनाने के लिए दफ़्तर, मुख्य निर्वाच अधिकारी की वचनबद्धता को उजागर करता है।

पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित क्षेत्र

उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित क्षेत्र घोषित करने का मंतव्य तम्बाकू का सेवन न करने वालों को इसके धुओं के संपर्क से बचाना और लोगों को तंदरुस्त सेहत के प्रति उत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी तम्बाकू के प्रयोग को घटाने और इसके सेवन के साथ होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारियाँ, फेफड़ों के गंभीर रोग और अंधेपन आदि पर काबू पाने के लिए चलाईं जा रही व्यापक जन स्वास्थ्य मुहिमों और कानूनी और अन्य स्तरों पर किये जा रहे यत्नों का भी हिस्सा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *