Food Inflation: गर्मी और पड़ी तो सब्जियों की कीमतें भी चढ़ी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 29 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Food Inflation: देश में जारी लोकसभा चुनाव में खाद्य महंगाई चर्चा का विषय बनकर उभरी है। देश के कुछ इलाकों में प्रतिकूल मौसम के साथ लंबे समय तक जारी लू और मॉनसून के बाद कम बारिश के कारण 2024 में प्रमुख सब्जियों की आपूर्ति बाधित हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

हालांकि पिछले साल की तुलना में सप्ताह के हिसाब से कीमतों में कुछ कमी आई है लेकिन ज्यादातर सब्जियों की कीमत में तेज बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों की कीमत में मार्च 2024 के बाद से हुई बढ़ोतरी में आलू की कीमत में तेजी उल्लेखनीय है।

आलू की कीमत बढ़ रही है

कारोबारियों का कहना है कि कुछ फसलें खराब होने के कारण उत्पादन कम हुआ है। साथ ही भंडारण की लागत और ढुलाई की लागत भी बढ़ी है। इसकी वजह से इस समय आलू की कीमत बढ़ रही है। सब्जियों की कीमत अधिक होने के कारण आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई बढ़ी हुई रह सकती है।

महंगाई दर 25 से 30 आधार अंक तक बढ़ सकती है

क्वांटइको रिसर्च ने एक नोट में लिखा, ‘गुजरात और राजस्थान जैसे कुछ इलाकों में 9 से 12 दिन तक लू के झोंके चले हैं, जो सामान्य से ऊपर है। पिछले कुछ सप्ताह में देश के कई इलाकों में लू का असर पड़ा है। इसकी वजह से सब्जियों, फल, दूध, दलहन व अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत पर दबाव पड़ा है।

हालांकि मई 2024 में लू के कारण कीमतों पर पड़ने वाला दबाव पिछले वर्षों की तुलना में औसतन कम है। हमारा अनुमान है कि लू की गंभीरता के कारण खराब होने वाली वस्तुओं की महंगाई दर 200 आधार अंक तक और खुदरा मूल्य पर आधारित महंगाई दर 25 से 30 आधार अंक तक बढ़ सकती है।’

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून यह तय करेगा कि सब्जियों की कीमत कितनी रहेगी?

आगे चलकर दक्षिण पश्चिमी मॉनसून यह तय करेगा कि आने वाले महीनों में सब्जियों की कीमत कितनी रहेगी। अगर शुरुआती मॉनसून बेहतर रहता है तो इससे आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी और कीमत कम होगी लेकिन अगर लंबे समय तक सूखे की स्थिति बनी रहती है तो फसलें खराब होने के कारण सब्जियों की कीमत बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

भारत के मामले में यह बिल्कुल सही है क्योंकि ताजे फलों व सब्जियों के लिए यहां भंडारण व ढुलाई संबंधी बुनियादी ढांचा उत्पादन की तुलना में अपर्याप्त है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *