Monsoon 2024: प्रचंड गर्मी से मिलने वाली है राहत, मानसून देने जा रहा दस्तक

Daily Samvad
3 Min Read
Monsoon
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 30 May 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Monsoon 2024: Weather Update – पंजाब समेत पूरे देश में गर्मी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है। हीट वेव (Heat Wave) से कई प्रदेशों में लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अच्छी खबर दी है। ये खुशखबरी मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

मौसम विभाग (IMD Monsoon Update) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार पूर्वानुमान 1 जून से दो दिन पहले यानी आज (30 मई) केरल के तट पर पहुंचेगा। कुछ ही घंटों में मानसून का आगमन हो सकता है और केरल में झमाझम बारिश हो सकती है। इसी के साथ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

Weather Today
Weather Today

यहां होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, 24 घंटों के दौरान केरल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश की संभव है।

ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और गोवा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश में आए तूफान रेमल के चलते मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी गई है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया, जिसके चलते मानसून जल्द आ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 15 मई से 30 मई के बीच मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान लगाया था।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर (Delhi temperature today) में आज तेज हवाओं के साथ लू चलेगी। हालांकि, आने वाले दिनों में लू में धीरे-धीरे कमी आएगी। बीते दिन हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखी गई है।

बांग्लादेश में आए तूफान रेमल

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश में आए तूफान रेमल के चलते मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया, जिसके चलते मानसून जल्द आ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही 15 मई से 30 मई के बीच मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान लगाया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *