Jalandhar News: जालंधर में 4 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत, अधेड़ व्यक्ति की पिटाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 30 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जालंधर में एक 4 साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने गलत हरकत की है। जिससे गुस्साए लोगों ने उक्त अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई की है। इससे मोहल्ले में रोष पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक जालंधर में भगवान श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास स्थित एक मोहल्ले में अधेड़ व्यक्ति की धुनाई हुई है। उक्त अधेड़ व्यक्ति पर आरोप था कि उसने एक 4 साल की बच्चे के साथ गलत हरकत की थी।

बच्ची ने मां को बताई चाचा की सारी हरकतें

जब इस बारे में परिवार को पता चला तो तुरंत बच्ची की मां ने मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर दिया। जिसके बाद उक्त अधेड़ व्यक्ति की सभी ने मिलकर धुनाई कर दी। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ितों के अनुसार बच्ची के साथ आरोपी ने ऐसा सिर्फ एक बार नहीं किया, बल्कि कई बार ऐसा हो चुका था।

Jalandhar News
Jalandhar News

लोगों ने चाचा को जमकर पीटा

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां जब नहला रही थी। जब मां का हाथ बच्ची के प्राइवेट पार्ट तक गया तो बच्ची रोने लगी और कहने लगी कि उसे वहां पर दर्द हो रहा है। जब मां ने प्यार से बच्ची से पूछताछ शुरू की तो सारे घटनाक्रम के बारे में अपनी मां को बताया।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

बच्ची ने मां से कहा- पड़ोस में रहने वाला चाचा पहले उसे पैसे देकर प्यार करता था और फिर अपने कमरे में ले जाकर प्राइवेट पार्ट्स से छेड़-छाड़ करते थे। जिससे उसे उक्त जगह पर दर्द होने लगा। जिसके बाद बच्ची की मां ने तुरंत अपने परिचितों को इकट्ठा किया और उक्त बुजुर्ग को बुलाकर उसकी धुनाई कर दी। बता दें कि बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *