Punjab News: गैंगस्टर राणा का हुआ पंजाब में एनकाउंटर, ​​​​​​​पहले लॉरेंस- गोल्डी के साथ बाद में बंबीहा गैंग के लिए काम किया

Daily Samvad
4 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 536 शब्द|📅 30 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम को कठुआ में गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना मिली। इन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार देर शाम से ट्रैप लगाना शुरू किया गया। इस बीच पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें जम्मू पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गोली लगी। दीपक को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

दीपक को गोली गैंगस्टर रोहित कुमार राणा ( Gangster Rohit Rana) उर्फ मक्खण ने मारी थी। जिसे बीते कल (29 मई) पंजाब के जालंधर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एनकाउंटर के दौरान 2 गोलियां मारकर पकड़ लिया। उससे पुलिस ने 2 वेपन बरामद हुए हैं।

सोनू खत्री गैंग (Sonu Khatri Gang) से जुड़कर जालंधर में ठहरा था राणा रोहित राणा जम्मू का रहने वाला है और हार्ड कोर क्रिमिनल है। उसके ऊपर 5 केस दर्ज हैं। जिसमें 2 मर्डर के मामले हैं। पहले उसने लॉरेंस और गोल्डी के साथ बंबीहा गैंग के लिए काम किया। मगर सब इंस्पेक्टर को गोली मारने के बाद वह सोनू खत्री गैंग के लिए काम कर रहा था।

जालंधर में मिलनी थी हथियारों की डिलीवरी, उसी से करनी थी वारदात

सोनू खत्री गैंग के एंटी चल रहे कुछ गुर्गों की राणा ने जालंधर और नवांशहर के एरिया में हत्या करनी थी। हत्या के लिए उसके पास पर्याप्त हथियार नहीं थे। इसके लिए उसे जालंधर में हथियारों की डिलीवरी मिलनी थी। इसके चलते उसने जालंधर का भोगपुर ठहरने के लिए सही समझा। भोगपुर से हाईवे भी सटा हुआ है और नवांशहर जाने का रास्ता भी आसान है।

AGTF Encounter Gangster Rohit Rana
AGTF Encounter Gangster Rohit Rana

खत्री गैंग के कहने पर वह पिछले 15 दिन से बुजुर्ग दंपती के घर क्लीन शेव करवाकर रह रहा था। दंपती का बेटा आर्मीनिया में रहता है। ऐसे में राणा को दोनों की देखभाल करने के लिए कहा गया था।

जम्मू पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम

सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की मौत के बाद जम्मू पुलिस और इंटेलिजेंस विंग राणा की तलाश में जुटी हुई थी। राणा के कई फोन नंबर और आईपी एड्रेस पुलिस तक पहुंचे थे। जिसके जरिए पुलिस राणा की तलाश कर रही थी। कई दिनों से जम्मू पुलिस को राणा की लोकेशन जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट एरिया में मिल रही थी, लेकिन कहीं भी उसकी मूवमेंट स्थिर नहीं थी।

जालंधर में उसकी मूवमेंट स्थिर पाई गई। इसके बाद जम्मू पुलिस ने राणा का इनपुट पंजाब पुलिस से शेयर किया। जिसके बाद AGTF के AIG मुखविंदर सिंह भुल्लर की देखरेख में टीम बनाई गई। इसके बाद भोगपुर के गांव मुमंनदपुर में सबसे पहले घर की पहचान की गई, जिसमें वह रह रहा था।

टीम ने गैंगस्टर के पैरों में मारा गोलियां

जिसके बाद बुधवार शाम पुलिस ने ट्रैप लगाना शुरू कर दिया। सिविल ड्रेस में मुलाजिमों को भेजा गया। मगर राणा को शक हो गया था। देर शाम जब पुलिस राणा की पीछा कर रही थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर राणा को पकड़ा। जवाबी कार्रवाई में राणा के दोनों पैरों पर दो गोलियां लगी है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *