Jalandhar News: सुशील रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया जीत का आशीर्वाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 30 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election – भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जालंधर लोकसभा (Jalandhar Lok Sabha) से उम्मीदवार सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने आज डेरा सचखंड बल्लां (Dera Sachkhand Ballan) पहुंचकर डेरे के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

सुशील रिंकू ने कहा कि बाबा जी की अपार कृपा दृष्टि और मेहर हमेशा ही मुझ पर रहती है। सुशील रिंकू ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर मुझे हमेशा अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति मिलती है। उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए हमेशा ही मील के पत्थर स्थापित किए है।

जालंधर वासियों की मंगल कामना की अरदास की

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सभी जालंधर वासियों की मंगल कामना की अरदास की। सुशील रिंकू ने इस अवसर पर बाबा जी को अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज घोषणा की आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुगलकाबाद में श्री रविदास महाराज का भव्य मंदिर का निर्माण करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे लोगों की बुलंद आवाज को केंद्र सरकार द्वारा अमली जामा पहनाया जायेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *