Jalandhar News: जिला जालंधर भाजपा शहरी ने पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप का किया आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) जालंधर शहरी द्वारा आज प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी जी के 74वें जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल जालंधर और पूर्व सांसद सुशील रिंकु की अगुवाई में दोआबा हॉस्पिटल में थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि देश की आज़ादी एवं हर मुशकिल समय मे राष्ट्रहित के लिए सबसे आगे होकर कार्य करने वाले हर एक पंजाबी मोदी के मार्गदर्शन पर चलकर अपने पंजाब राज्य को नशामुक्त कर मज़बूत करेगा। उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी के चारों हल्को के बूथों, वार्डों और मंडलों से भारी मात्रा से कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आ कर मोदी के जन्मदिन पर खूनदान करना साबित करता है की जालंधर के लोग भारत के प्रधानमंत्री पर विश्वास करते है।

Jalandhar News: जिला जालंधर भाजपा शहरी ने पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप का किया आयोजन

उन्होंने कहा कि आज रक्तदान कार्यक्रम को लेकर शहरी इलाके के कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला है और दोनों कैंपों के दौरान युवाओं, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और युवतियों ने 42 यूनिट अपना रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा सभी खूनदान करने वाले का रक्तदाताओं का धन्यवाद कर सबको विश्वास दिलाती है कि भविष्य मे भी लोकसेवा के किसी भी कार्यक्रम मे हम सभी आगे बढ़कर बिना किसी स्वार्थ और बिना राजनीतिक भेदभाव से जालंधर के लोगों एवं समाज को मज़बूत करने का कार्य मिलकर करेंगे।

Jalandhar News: जिला जालंधर भाजपा शहरी ने पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप का किया आयोजन
Jalandhar News: जिला जालंधर भाजपा शहरी ने पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप का किया आयोजन

उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिन पर पूरे भारत में भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जनादेश हासिल करने के बाद पीएम मोदी एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं और दस सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने ऐतिहासिक फैसलों के जरिए एक लंबी लकीर खींची है और उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने निर्णायक जनादेश हासिल किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर आदि उपस्थित थे।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Jalandhar News: जिला जालंधर भाजपा शहरी ने पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर खूनदान कैंप का किया आयोजन
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *