10 Upcoming Bollywood Comedy Movies : ये हैं 10 धमाकेदार अपकमिंग कॉमेडी फिल्में, डेट्स नोट कर लें

Daily Samvad
5 Min Read
film
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 670 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, मुंबई। Upcoming Bollywood Comedy Movies : भूल-भुलैया 3 से हाउसफुल 5 समेत साल 2024-25 में रिलीज होने जा रही हैं। मुंबई का बॉलीवुड हर साल कई जोनर की फिल्में बनाता है, लेकिन सबसे ज्यादा धमाल मचाने वाली फिल्में एक्शन और कॉमेडी ही होती हैं।

अगर आप भी Comedy Movies के दीवाने हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। साल 2024-25 में बी-टाउन से कई मजेदार Comedy Movies आने वाली हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन 10 Upcoming Bollywood Comedy Movies की लिस्ट देंगे, जिन्हें देखे बिना आप रह नहीं पाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

10 Upcoming Bollywood Comedy Movies की लिस्ट

स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ (2018) की सफलता के बाद अब ‘स्त्री 2’ आने वाली है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 30 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का डायलॉग “वो स्त्री है…” आज भी लोगों की जुबां पर है।

भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ के बाद ‘भूल भुलैया 3’ के साथ लौट रहे हैं। इस बार तृप्ति डिमरी ‘रूह बाबा’ के साथ लीड रोल में होंगी। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मौजूदा साल की दिवाली पर रिलीज होगी।

बैड न्यूज

‘गुड न्यूज’ के बाद करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ एक फुल कॉमेडी फिल्म होने जा रही है। इसमें विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।

हाउसफुल 5

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर काम शुरू हो चुका है। इसमें बॉबी देओल की भी एंट्री मानी जा रही है। साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी और तरुण मनसुखानी इसे डायरेक्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

वेलकम 3

https://youtu.be/L0L3GGgRMn0?si=7uSg_6A1chO-LOhl
Video Credit by Youtube JioStudios

फिरोज नाडियाडवाला अपनी वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आ रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीस और लारा दत्ता जैसे 25 से ज्यादा सेलेब्स नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर यह कॉमेडी फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। तृप्ति के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद वरुण धवन डायरेक्टर शशांक खेतान के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी और इसमें वरुण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में होंगी।

मस्ती 4

मस्ती फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त ‘मस्ती 4’ 29 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और मिलाप जावेरी इस बार भी दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं।

धमाल 4

‘धमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ पर काम शुरू होने जा रहा है। संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी की चौकड़ी फिर से धमाल मचाने आ रही है। फिल्म में इस बार अजय देवगन भी नजर आएंगे।

जॉली LLB 3

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर कोर्टरूम ड्रामा Comedy Movies ‘जॉली LLB 3’ की शूटिंग जारी है। सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *