Jalandhar News: जालंधर में वोटिंग से पहले AAP नेता की हार्ट अटैक से मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक को गहरा सदमा लगा है। जालंधर के हलका नकोदर से AAP विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

यह भी पढ़ें:– Canada PR के नए नियम से भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों को बड़ा झटका

विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान (Nakodar AAP MLA Inderjit Kaur Mann) के पति के निधन के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शरणजीत सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आज शाम पांच बजे नकोदर में उनका संस्कार किया जाएगा।

Nakodar AAP MLA Inderjit Kaur Mann Husband Sharanjit Singh Mann Death Due To Heart Attack
Nakodar AAP MLA Inderjit Kaur Mann Husband Sharanjit Singh Mann Death Due To Heart Attack

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा नकोदर से इंदरजीत कौर मान की टिकट दी गई थी। इस दौरान उन्होंने हल्का नकोदर से भारी वोटों से जीत दर्ज की थी। शरणजीत सिंह मान की मौत के बाद नकोदर सहित पंजाब के विभिन्न आम आदमी पार्टी के नेताओं में शोक की लहर दौड़ उठी।

अकाली दल के गुरप्रताप वडाला को हराया था

नकोदर से इंदरजीत कौर मान ने अकाली दल के उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह वडाला को भारी भारी वोटों से हराया था। इंदरजीत कौर मान को चुनाव में जीत दिलवाने में उनके पति शरणजीत सिंह मान ने अहम भूमिका निभाई थी।

मान परिवार नकोदर सहित आसपास के एरिया में अपनी अच्छी पकड़ रखता है। जिससे आम आदमी पार्टी को काफी फायदा मिलता रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

मगर चुनाव से दो दिन पहले विधायक इंदरजीत कौर मान के पति शरणजीत सिंह मान के निधन से नकोदर एरिया में आम आदमी पार्टी के नेताओं में काफी शोक है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *