Himachal News: मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर गुंडागर्दी का आरोप, देखें VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 509 शब्द|📅 31 May 2024

डेली संवाद, ऊना। Himachal News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के 7वें और अंतिम चरण के मतदान में अब महज घंटों का समय शेष रह गया, ऐसे में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र (Hamirpur Lok Sabha Constituency) से कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल रायजादा (Satpal Singh Raizada) पर बड़े ही गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि रायजादा की करीब 6 करोड़ का लोन कांग्रेस की सरकार ने माफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

सदर विधानसभा ऊना से विधायक सतपाल सत्ती (Satpal Singh Satti) ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र व संसदीय चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में प्रापर्टी बढ़ने का बड़ा अंतर बताया है। वहीं, अब ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी का आरोप लगा है।

Satpal Singh Satti
Satpal Singh Satti

विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व काआपरेटिव बैंक प्रबंधन की मिली भगत से सतपाल रायजादा के वर्ष 2022 के पांच करोड़ 97 लाख के ऋण संबंधित राशि केवल 14 माह में चुक्ता करनी दर्शायी गई है ? दूसरी ओर सतपाल रायजादा के हाल ही में बयान में उन्होंने अपनी संपत्ति के कम होने का बयौरा दिया। साथ ही ऋण को चुकता करने के लिए मित्रों से राशि लेने की बात कही।

Sukhvinder Singh Sukhu
Sukhvinder Singh Sukhu

वर्ष 2022 के चुनाव में सतपाल रायजादा 10 करोड़ की संपत्ति दर्शा रहे हैं। लेकिन अब वर्तमान शपथ पत्र अनुसार उनकी संपत्ति 15 करोड़ बताई गई है। इसमें संपत्ति कम कहां हुई है। शपथ पत्र में अन्य देनदारियों में को भी शून्य रखा है। कुल मिलाकर यह साबित है कि उन्होंने ऋण को नशा और माइनिंग माफिया के पैसे से पूरा किया है।

देखो क्या है आरोप, क्या बोले सतपाल रायजादा

इस आरोप के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार सतपाल रायजादा ने कहा कि 5 करोड़ 97 करोड़ का लोन चुकाने के लिए उन्होंने अपनी भूमि बेची है और मित्रों से उधार लिया है। यही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इसकी जांच चाहे तो केंद्रीय एजेंसियों से कराए जाने की बात कहकर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी का झूठा आरोप लगा रही है।

क्या है मामला

दरअसल, ऊना सदर से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 में दिए गए शपथ पत्रों का हवाला देते हुए उन पर लगभग 6 करोड़ के होटल लोन घोटाले का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

2022 के शपथ पत्र में जहां रायजादा ने कांगड़ा बैंक के 5 करोड़ 17 लाख रुपए के होटल लोन सहित कुल 5 करोड़ 97 लाख का लोन दिखाया था और कुल संपत्ति 10 करोड़ दर्शाई थी, लेकिन 2024 के शपथ पत्र में कांगड़ा बैंक का यह लोन शून्य दिखाया गया है जबकि एचडीएफसी बैंक का ही लगभग 1 करोड़ का लोन ही दर्शाया गया है। जबकि कुल संपत्ति वर्तमान शपथ पत्र में 15 करोड़ रूपए की दिखाई गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *