Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब समेत 7 राज्यों में मतदान जारी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और यूपी के सीएम योगी ने डाली वोट, कही ये बात

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 608 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर/नई दिल्ली। Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के 7वें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। चार जून को मतणना होगी। इस चरण में पंजाब, बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग हो रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

वहीं, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर कुल 328 उम्मीदवार मैदान में है। जैसे ही वोटिंग शुरू हुई तो पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में चुनावों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पंजाब में कोई गठबंधन नहीं

इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपसी सहमति से पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं, भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल भी अकेले ही मैदान में है। जिससे इस बार पंजाब में मुकाबला बड़ा रोचक है। सियासी पंडित बताते हैं कि हार जीत का अंतर बहुत कम वोटों से होने वाला है।

Lok Sabha Chunav 2024: सीएम मान ने पत्नी के साथ डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024 : पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संविधान बचाने को लेकर है। इसलिए सभी आम आदमी पार्टी को वोट दें। जिससे संविधान और देश की रक्षा की जा सके। वे अपने पत्नी के साथ वोट डालने आए थे।

Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब समेत 7 राज्यों में मतदान जारी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और यूपी के सीएम योगी ने डाली वोट, कही ये बात
मतदान के बाद मीडिया से बात करते सीएम भगवंत मान

Lok Sabha Chunav 2024: वोट डालने के बाद क्या बोले CM योगी

LIVE Lok Sabha Election 2024 : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Lok Sabha Chunav 2024: 40 मिनट तक लाइन में लगकर मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024 : बेलगाचिया, कोलकाता। भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं आज ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जिससे लगे कि मैं दूसरों को प्रभावित कर रहा हूं। वोट देना मेरा फर्ज़ था। मैंने 40 मिनट तक लाइन में खड़े होकर वोट दिया। मेरा राजनीतिक कर्तव्य मैंने पूरा किया।

Lok Sabha Chunav 2024: हरभजन सिंह ने डाला वोट, कही ये बात

LIVE Lok Sabha Election 2024: पंजाब। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो। हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

Lok Sabha Chunav 2024: राजा वडिंग ने पत्नी के साथ डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024: राघव चड्ढा ने कही ये बात

Lok Sabha Chunav 2024: पंजाब: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने वोट डालने के बाद कहा कि ‘आज लोकसभा 2024 चुनाव का आखिरी वोटिंग फेज है. आज भारतवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट ये तय करेगा कि देश की दशा और दिशा कैसी होगी.:”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *