Anant-Radhika 2nd pre-wedding: रिहाना के बाद अब दूसरे प्री-वेडिंग में ये सिंगर करने जा रही है परफॉर्म

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, मुंबई। Anant-Radhika 2nd pre-wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की पहली धमाकेदार प्री-वेडिंग (Pre- Wedding) के बाद अब क्रूज में भी जमकर पार्टी चल रही है। ये क्रूज 4 दिन का सफर इटली से लेकर फ्रांस तक करेगा और लोग समुद्र के बीचों- बीच सेलिब्रेट करेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इसमें बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के कई सारे सेलेब्स मौजूद है। पिछली प्री-वेडिंग में जहां सिंगर रिहाना (Singer Rihanna) आई थीं जिसके लिए उन्हें 74 करोड़ रुपए फीस दी गई थी, वहीं अब खबर आ रही है कि इंटरनेशनल सिंगर कैटी पैरी (International Singer Katy Perry) को अप्रोच किया गया है।

कैटी करेंगी प्री-वेडिंग में परफॉर्म

कई मीडिया रिपोर्ट्स का तो ये भी दावा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कैटी क्रूज प्री- वेडिंग के तीसरे दिन यानी आज परफॉर्म करेंगी। ये क्रूज आज यानी 31 मई को साउथ फ्रांस (South France) पहुंचेगा और ये अंबानी फैमिली में जश्न का तीसरा दिन है।

Katy Perry perform at anant-radhika wedding
Katy Perry perform at anant-radhika wedding

कहा जा रहा है कि आज शाम को LA Vite E Viaggio की पार्टी रखी गई है जिसमें कैटी परफर्मेंस देंगी। इसके लिए सिंगर को मोटी रकम भी दी गई है।

दुनिया की बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट में से एक हैं कैटी पेरी

इंटरनेशनल सिंगर कैटी पेरी के अब तक 143 मिलियन रिकॉर्ड सेल हो चुके हैं। ऐसे में वो दुनिया की बेस्ट सेलिंग म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। उनके पास 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड और 5 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड हैं। उनका नाम दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं में शामिल हो चुका है। कैटी पेरी दुनिया में सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स वाली दूसरी महिला हैं।

बुक किया 424 करोड़ रुपये का विला

रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी परिवार ने फ्रांस में कैटी की परफॉर्मेंस के लिए 40 मिलियन पाउंड यानी लगभग 423 करोड़ रुपये का एक विला बुक किया है। इस पार्टी के लिए 800 मेहमान क्रूज से उतरकर विला पहुंचेंगे जिसमें एक बड़ा फायरवर्क शो का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा इसी कार्यक्रम में कैटी पैरी भी परफॉर्म करेंगी। ये पार्टी लगभग 5 घंटे तक चलेगा। इसकी थीम ला वीटा ई अन वियाजियो रखी गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

बता दें, इससे पहले अनंत- राधिका के दूसरे दिन प्री- वेडिंग में इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज ने भी परफॉर्म किया था। फिलहाल ये अंबानी परिवार को दूसरा ग्रैंड सेलिब्रेशन हैं, लेकिन अनंत- राधिका की शादी होने बाकी है। कपल की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *