Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 01 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर में मतदान के दौरान नकोदर में स्थित एक पोलिंग स्टाफ की मौत हो गई। नकोदर से एपीआरओ कर्मचारी की मौत की खबर है। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जो जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक, सुरिंदर कुमार नकोदर के मुहम्मद बली स्कूल में बूथ नंबर 85 पर ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान सुरिंदर कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वोटिंग खत्म, लाइन में लगे वोट डाल सकेंगे

उधर, जालंधर लोकसभा पर वोटिंग का समय खत्म हो गया है। अब केवल लाइन में लगे लोग ही मतदान कर सकते हैं। बता दें कि इस सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ था। जालंधर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक कुल 53.66% मतदान हो चुका है।

Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR
भाजपा नेता हंसराज हंस अपने परिवार के साथ मतदान किया

शाम 5 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 56.12% सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं जालंधर सेंट्रल में सबसे कम 51.20% वोटिंग हुई हो चुकी थी।

देखो लाइव वीडियो

आप के वर्करों पर FIR दर्ज

आदमपुर विधानसभा के नजदीक मंसूरपुर वडाला गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के पोलिंग एजेंट तजिंदर सिंह गंभीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उनके सिर में सरिया मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर में करीब चार टांके लगाए गए।

Lok Sabha Chunav 2024: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR
शीतल अंगुराल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला

घायल की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के आरोपी कार्यकर्ताओं की पहचान कर भूपिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह सभी निवासी वडाला गांव और जसवंत राम पुत्र हजारा राम निवासी मंसूरपुर गांव के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वेस्ट हलके में कांग्रेस और भाजपा नेता भिड़े

वहीं एक अन्य मामले में जालंधर वेस्ट हलके में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। हालांकि मामले को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुलझा लिया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

इस मामले में थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा- मामले में मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामूली विवाद था, मौके पर सुलझा लिया गया था।

शीतल ने मचाया हंगामा

बता दें कि जालंधर में बूथ नंबर-33 पर शीतल कुमार नाम के व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। जिसने आरोप लगाए हैं कि वह वोट डालने आया था। इस दौरान उसे पता चला कि उसका वोट पहले ही किसी द्वारा डाल दिया गया था।

जिसके बाद उक्त युवक ने तुरंत मामले की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों को दी। इस बारे में पता चलते ही मौके पर बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू और कई बीजेपी नेता भी मौके पर पहुंच गए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *