Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 11 जिलों में बारिश की संभावना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 02 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) के कुछ इलाकों में लू (Heat Wave) चलने और कुछ इलाकों में बारिश (Rain) व तेज हवाएं चलने का अलर्ट (Alert in Punjab) जारी हुआ है। ये अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने आज सुबह जारी किया है। सूबे के का मालवा क्षेत्र जहां लू से तप रहा है, वहीं माझा व दोआबा में बारिश से राहत के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार अब कुछ दिन राहत भरे रहने वाले हैं। 4 जून तक राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा, जबकि 5 जून से स्थिति सामान्य हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात मानसा, संगरूर, बरनाला व बठिंडा में मौसम में हल्का बदलाव हुआ। लेकिन आज इन इलाकों में लू का अलर्ट है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इन जिलों में लू का अलर्ट

इनके अलावा मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला, लुधियाना में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर व नवांशहर में लू के साथ बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कब मिलेगी हीटवेव से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के मालवा के 10 जिलों में 3 जून को हालात सामन्य होने के आसार हैं, यही हालात 4 जून तक जारी रहेंगे। जबकि 3-4 जून के लिए दोआबा व माझा के अन्य 13 जिलों में बारिश व तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच जून तक पूरे पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

Monsoon Weather:पंजाब-हरियाणा और जालंधर में जल्द बारिश
Monsoon Weather:पंजाब-हरियाणा और जालंधर में जल्द बारिश

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

कब होगा मानसून एक्टिव?

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार जून अंत तक पंजाब में मानसून के एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। 25 से 30 जून के बीच में मानसून पंजाब में दाखिल हो जाएगा। जिसके बाद पंजाब को लू के थपेड़ों से राहत मिल जाएगी, लेकिन चिप-चिपाती गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *