Weather Update Today: हरियाणा और पंजाब में गर्मी से राहत नहीं, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

Daily Samvad
3 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 02 Jun 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: मई खत्म होने के बाद जून भी तप रहा है। हालात यह है कि देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार रेगिस्तान वाले इलाके राजस्थान में हीटवेव और गर्मी से लोग बेहाल हैं। राजस्थान का तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

Monsoon Weather:पंजाब-हरियाणा और जालंधर में जल्द बारिश
Monsoon Weather:पंजाब-हरियाणा और जालंधर में जल्द बारिश

यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 जून को अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी लक्षद्वीप की ओर बढ़ने के कारण अगले दो दिनों में इसके केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु पर असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग (IMD) ने 8 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

Weather Update Today: हरियाणा और पंजाब में गर्मी से राहत नहीं, बिहार समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना
Monsoon Update

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा में 6 जून तक और महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम बुलेटिन के अनुसार, 2 जून को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 जून को हरियाणा और पंजाब में भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, आईएमडी ने 2 जून को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में लू चलने की चेतावनी दी है, जबकि 3 जून तक उत्तराखंड और झारखंड में भी लू चलेगी। राजस्थान में 4 और 5 जून को लू चलने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *