Punjab News: पंजाब में एक और कैबिनेट मंत्री की शादी, 16 जून को है विवाह, तैयारियां शुरू

Daily Samvad
5 Min Read
Anmol-Gagan-Maan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 604 शब्द|📅 02 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: Punjab Minister Anmol Gagan Mann Wedding – पंजाब के एक और कैबिनेट मंत्री विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खरड़ से AAP विधायक व पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Maan) इसी महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी 16 जून को होनी है। शादी चंडीगढ़ में रहने वाले शाहबाज सिंह से होगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में पोलिंग बूथ पर APRO की मौत, AAP नेताओं के खिलाफ FIR

जानकारी के मुताबिक शाहबाज सिंह का परिवार मलोट पंजाब का बताया जा रहा है। शादी की रस्में जीरकपुर के एक मशहूर मैरिज पैलेस में होंगी। फिलहाल वहां तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी हो चुकी है। इसके अलावा कई विधायक भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

खरड़ विधानसभा से हैं विधायक

पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान ने साल 2022 में पहली बार खरड़ विधानसभा हलके से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीती थी। वहीं, राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया।

Anmol Gagan Maan Minister Punjab
Anmol Gagan Maan Minister Punjab

आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव की कैंपेन में उनकी तरफ से कैंपेन सॉन्ग भी बनाया गया था। उनके प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के अलावा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। उनके पास पंजाब सरकार का टूरिज्म विभाग है। वहीं, उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिज्म् समिट करवाई है।

AAP सरकार के मंत्री कर चुके हैं शादी

साल 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी। इसमें काफी युवा जीतकर आए थे। जिनकी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में शादियां हुई है। गत साल 29 अक्तूबर को पंजाब के कैबिनमेंट गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी यूपी की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से हुई थी।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

शादी की रस्में चंडीगढ़ में संपन्न हुई थी। इससे पहले 25 मार्च 2023 को शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से हुई थी। जबकि 7 जुजाई 2022 को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी।

चंडीगढ़ और मोहाली में फेमस

अनमोल गगन मान का ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, पंजाब सरकार की मंत्री है। ऐसे में इस शादी में कई नामी हस्तियां शिरकत करेगी। हालांकि शादी को अभी तक गुप्त रखा जा रहा था।

Anmol Gagan Maan Life
Anmol Gagan Maan Life

अनमोल गगन मान का ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, राजनीति में आने से पालीवुड में काम कर रही थी। उनकी कई पंजाब अल्बम रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा कई शो में शिरकत कर चुकी है। वहीं, अब पंजाब सरकार की मंत्री है। ऐसे में इस शादी में कई नामी हस्तियां शिरकत करेगी। हालांकि शादी को अभी तक गुप्त रखा जा रहा था।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी

साल 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई थी। इसमें काफी युवा जीतकर आए थे। जिनकी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में शादियां हुई है। गत साल 29 अक्तूबर को पंजाब के कैबिनेट गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी यूपी की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से हुई थी।

gurmeet singh meet marriage
gurmeet singh meet marriage

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

सीएम भगवंत मान ने की दूसरी शादी

शादी की रस्में चंडीगढ़ में संपन्न हुई थी। इससे पहले 25 मार्च 2023 को शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से हुई थी। जबकि 7 जुजाई 2022 को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी थी।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *