Lok Sabha Election Results: जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी तो संगरूर से AAP के मीत हेयर जीते, पढ़ें अन्य सीटों की रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Meet Hayer
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election Results: पंजाब में AAP और कांग्रेस की पहली जीत हो गई है। पहली जीत संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर की हुई है। जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 1.74 लाख वोट से जीत हासिल की है। काउंटिंग सेंटर के बाहर चन्नी के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

वहीं संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव जीत गए हैं। यहां भी समर्थक रोड शो निकालने के लिए ट्रक लेकर पहुंच गए हैं।

Lok Sabha Election Results: जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी तो संगरूर से AAP के मीत हेयर जीते, पढ़ें अन्य सीटों की रिपोर्ट
Environment and Science Technology Minister Gurmeet Singh Meet Hayer

दो निर्दलीय सबसे आगे

वहीं खडूर साहिब से निर्दलीय अमृतपाल सिंह और फरीदकोट सर्बजीत सिंह खालसा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा, फिरोजपुर और पटियाला सीट पर कड़ी टक्कर चल रही है।

मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Charanjit Singh Channi Won
Charanjit Singh Channi Won

अब तक ये है रुझान

कांग्रेस-7

गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा 33993 वोटों से आगे, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला 30250 वोटों से आगे, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 26701 वोटों से आगे, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह 31812 वोटों से आगे, फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया 1831 वोटों से आगे, पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी 10881 वोटों से आगे।

AAP- 3

होशियारपुर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल 37258 वोटों से आगे आनंदपुर से मालविंदर सिंह कंग 10930 वोटों से आगे संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर 163621 वोटों से जीते।

शिअद- 1

बठिंडा से हरसिमरत बादल 51928 वोटों से आगे

निर्दलीय- 2

खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह 123986 वोटों से आगे

फरीदकोट सर्बजीत सिंह खालसा 55825 वोटों से आगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *