Punjab News: जालंधर में चन्नी को जीत मिलने पर रिंकू ने कहीं ये बातें, बाकि सब रहे इस स्थान पर

Daily Samvad
1 Min Read
Charanjit Singh Channi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इस बात को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर चन्नी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

रिंकू ने कहा कि जालंधर वालों का फैसला सिर माथे पर है, जो कमी रह गई है उन्हें दूर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उप चुनावों में भाजपा को कम वोट मिली थी लेकिन इस बार वोट शेयर बढ़ा है। अगली बार अपनी पार्टी को फिर से ऊंचा लेकर जाएंगे।

रिंकू को हराया

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 3,90,053 वोट हासिल करके बीजेपी (BJP) उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को हराया है। वहीं, दूसरे नंबर पर सुशील कुमार रिंकू रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू (Pawan Kumar Teenu) तीसरे स्थान पर रहे, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी (Mahinder Singh KP) चौथे और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार (Balwinder Kumar) पांचवें स्थान पर रहे। चन्नी ने 175993 वोटों से जीत हासिल की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *