Lok Sabha Election Results: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से BJP की करारी हार, मोदी के 5 मंत्री भी चुनाव हारे

Daily Samvad
3 Min Read
uttar pradesh

डेली संवाद, लखनऊ। Lok Sabha Election Results: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 80 लोकसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा (BJP) को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। जिस राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) के नारे से पूरे देश में भाजपा 400 पार की सीट लाने का दावा कर रही थी, उसी अयोध्या से भाजपा हार गई है।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

अयोध्या (Ayodhya) में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के लल्लू सिंह 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। यहां से समाजवादी पार्टी ने चुनाव जीता है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग चल रही है।

रामलला के आगे दंडवत प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी

इंडी गठबंधन ने 6 और NDA ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। NDA 32, इंडी गठबंधन 33 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है।

मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव जीत गई

वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली से राहुल गांधी, नगीना से चंद्रशेखर और लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ और सुल्तानपुर से मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं। मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी, स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय, भानु प्रपात वर्मा और कौशल किशोर चुनाव हार गए हैं।

Dimple Yadav
Dimple Yadav

यादव परिवार की बात करें, तो आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। कन्नौज से अखिलेश आगे चल रहे हैं। सिर्फ बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने मंत्री जयवीर सिंह को 2.21 लाख हजार वोटों से हराया।

अमेठी से कांग्रेस के किशोरी जीते

अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा- अमेठी की जीत गांधी परिवार और यहां की जनता की जीत है…”

आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ हारे

आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव हार गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव ने उन्हें 1.24 लाख वोटों से हराया है। सुत्लानपुर में मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं। सपा के रामभुआल निषाद ने उन्हें 34 हजार वोटों से हराया है।

Dineshlal yadav nirahua
Dineshlal yadav nirahua














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *