Lok Sabha Election Result: मंडी में ‘क्वीन’ का डंका, कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को चटाई धूल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 04 Jun 2024

डेली संवाद, मंडी। Lok Sabha Election Result 2024: मंडी संसदीय क्षेत्र में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का डंका बजा है। कंगना ने मंडी (Mandi Lok Sabha Election 2024 Result) से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रत्याशी एवं प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को चारों खाने चित्त किया है।

यह भी पढ़ें: कौन है पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन, जो करने जा रही हैं शहबाज के साथ शादी

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से मतगणना पूरी हो चुकी है। पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। ईवीएम की मतगणना से भाजपा की कंगना रनौत 72696 मतों से आगे हैं।

भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई

लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा ने यहां जीत की हैट्रिक बनाई है। 2014 के चुनाव में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह को करीब 39896 मतों से पराजित किया था।

साल 2019 के चुनाव में रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को चार लाख से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। 2024 के चुनाव में अब कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को हराया है।

संसदीय क्षेत्र में छह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों के अलावा चार निर्दलीय भी चुनाव मैदान में थे। आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। चार निर्दलीयों से ज्यादा मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। निर्दलीयों को 2608 मत मिले हैं। 5571 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

विक्रमादित्य को मिले इतने वोट

कंगना रनौत को 5,25,691 मत मिले हैं। विक्रमादित्य सिंह को 4,52,995,बसपा के प्रकाश चंद भारद्वाज को 4310, हिमाचल जनता पार्टी के महेश कुमार सैनी को 640,राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार को 2415 और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार को 673 मत मिले हैं।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut in lok sabha election 2024

चार निर्दलीयों राखी गुप्ता को 1013,सुभाष मोहन स्नेही 961,आशुतोष महंत 260 और दिनेश कुमार भाटी को 374 वोट मिले हैं।

कंगना को इन विधानसभा क्षेत्रों से मिली बढ़त

कंगना को ईवीएम से 13 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली है। भरमौर में 5533, मनाली 1953, कुल्लू 6872,बंजार 2989,करसोग 5926, सुंदरनगर 8994,नाचन 5715, सराज 14698, द्रंग 7699, जोगेंद्रनगर 18616,सदर 15515,बल्ह 9742 और सरकाघाट 13647 मतों की बढ़त मिली है।

विक्रमादित्य ने इन हलकों में बनाई बढ़त

लाहुल स्पीति 6876, आनी 8328, रामपुर 21437 और किन्नौर 8562 मतों की बढ़त मिली है।

जाेगेंद्रनगर में सबसे अधिक दबा नोटा का बटन

मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगेंद्रनगर हलके सबसे अधिक 505 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। लाहुल स्पीति में सबसे कम 95 मतदाताओं ने नोटा का साथ दिया है।

भरमौर में 378,मनाली 255,कुल्लू 408,बंजार 222,आनी 407,करसोग 424,सुंदरनगर 317,नाचन 389,सराज 291,द्रंग 383,सदर 395,बल्ह 368,सरकाघाट 268,रामपुर 295 और किन्नौर 171 मतदाताओं ने नोटा का साथ दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *