Punjab News: जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह द्वारा भाखड़ा डैम का निरीक्षण, रखरखाव और पानी के स्तर का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़/नंगल। Punjab News: पंजाब के जल स्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Chetan Singh Jodmajra) ने आज भाखड़ा डैम (Bhakra Dam) नंगल का दौरा किया और डैम के रखरखाव और पानी के स्तर का जायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस दौरान जल स्रोत मंत्री स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि भूमिगत पानी को बचाते हुए पीने के लिए, सिंचाई और उद्योग के लिए नहरी पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए।

Water Resources Minister Chetan Singh Jodmajra inspected Bhakra Dam, took stock of its maintenance and water level
Water Resources Minister Chetan Singh Jodmajra

मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए स. जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं और आवश्यकतानुसार नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है।

Water Resources Minister Chetan Singh Jodmajra inspected Bhakra Dam, took stock of its maintenance and water level
Water Resources Minister Chetan Singh Jodmajra inspected Bhakra Dam, took stock of its maintenance and water level

उन्होंने बी.बी.एम.बी. में पंजाब के कोटे की रिक्तियों के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इससे पहले अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का सतलुज सदन में स्वागत किया गया।

भाखड़ा नंगल डैम का दौरा किया

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह ने भाखड़ा नंगल डैम का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायज़ा लिया। उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्याधुनिक म्यूज़ियम देखा।

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और डैम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।

Water Resources Minister Chetan Singh Jodmajra inspected Bhakra Dam, took stock of its maintenance and water level
Water Resources Minister Chetan Singh Jodmajra inspected Bhakra Dam

इस अवसर पर ये रहें उपस्थित

इस अवसर पर बी.बी.एम.बी. के मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह, उप मुख्य अभियंता एच.एल. कंबोज, अतिरिक्त उप आयुक्त विकास संजीव कुमार, एस.डी.एम. अनमजोत कौर, डी.एस.पी. मनजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता हरजोत सिंह वालिया और पी.आर.ओ. सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।

Punjab News: जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह द्वारा भाखड़ा डैम का निरीक्षण, रखरखाव और पानी के स्तर का लिया जायज़ा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *