Lok Sabha Elections Result 2024: एक्टर राज बब्बर, भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ और पवन सिंह हार गए चुनाव, जाने वजह

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की 542 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार 15 सेलिब्रिटी लोकसभा चुनाव में उतरे थे, जिनमें से 11 सेलिब्रिटी ने जीत हासिल कर ली है। जीतने वालों में कंगना रनोट, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे नाम शामिल हैं, जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निरहुआ बुरी तरह हार गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत हेमा मालिनी को मिली है, जो 2,93,407 वोटों से जीती हैं। वहीं दूसरी तरफ राज बब्बर, निरहुआ जैसे एक्टर्स मात खा गए।

एक नजर डालिए सेलिब्रिटी कैंडिडेट्स और उनकी हार-जीत के नतीजों पर-

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) को उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा का टिकट मिला था। उनके सामने कांग्रेस नेता मुकेश धनगर (Mukesh Dhangar) थे।

पति धमेंद्र के साथ हेमा मालिनी
पति धमेंद्र के साथ हेमा मालिनी

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा का टिकट हासिल करने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को हराया है।

kangana ranaut
kangana ranaut in Lok Sabha Elections 2024

TMC की तरफ से पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भाजपा के नेता एसएस अहलूवालिया (Ahluwalia) को 59,564 मतों से हराया है।

shatrughan sinha
shatrughan sinha

टेलीविजन के पॉपुलर शो रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाकर फेमस हुए एक्टर अरुण गोविल (Actor Arun Govil) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से जीत हासिल की है। भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरे अरुण गोविल ने सपा नेता सुनीता वर्मा (Sunita Verma) को 10,585 वोटों से हराया है।

एक्टर और प्लेबैक सिंगर​​​​​ सुरेश गोपी (Suresh Gopi) ने भी केरल की त्रिशूर सीट से चुनाव जीता है। उनके खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता वी.एस. सुनील कुमार (VS Sunil Kumar) थे।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उतरे मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को हराया है। मनोज 138778 वोटों के अंतर से जीते हैं।

भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट पर समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद (Kajal Nishad) को हराकर भोजपुरी स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने जीत हासिल की है।

Ravi Kishan
Ravi Kishan

एक्ट्रेस सायोनी घोष (Sayoni Ghosh) पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनाव में उतरी थीं। उन्होंने भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली (Anirban Ganguly) को 2,58,201 वोटों से मात दी है।

बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस शताब्दी रॉय (Shatabdi Roy) ने भाजपा नेता देवतनु भट्टाचार्या (Devtanu Bhattacharya) को भारी मतों से मात दी है। एक्ट्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बीरभूम से चुनाव लड़ा।

बांग्ला एक्ट्रेस रचना बनर्जी (Rachana Banerjee) ने पश्चिम बंगाल की हुगली सीट जीती है। वो तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरी थीं। उनके सामने एक्ट्रेस और राजनेता लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) थीं।

बंगाली सिनेमा में देव नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर अधिकारी दीपक (Deepak) ने भी पश्चिम बंगाल की घाटाल सीट जीती है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरे एक्टर के सामने भाजपा नेता हीरनमॉय चटोपाध्याय (Hiranmoy Chattopadhyay) थे।

इन सेलेब्स को लोकसभा चुनाव में करना पड़ा हार का सामना-

सीनियर एक्टर राज बब्बर (Raj Babbar) हरियाणा के गुरुग्राम से चुनाव में उतरे थे। उनके सामने भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) थे। राव इंदरजीत सिंह ने राज बब्बर को 75079 वोटों से मात दी है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) बिहार की काराकाट सीट से 99,256 वोटों से चुनाव हार गए हैं। वे काराकाट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजा राम सिंह (Raja Ram Singh) को जीत हासिल हुई है।

Pawan Singh
Pawan Singh

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव में उतरे दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) भी 1,61,035 वोटों से हार चुके हैं। उनके सामने सपा के नेता धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *