Punjab News: पंजाब में गायों का कत्ल कर मांस बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब में गायों का कत्ल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पंजाब (Punjab) के शहरों में गायों की हत्या और मांस की बिक्री की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला खन्ना के पास गांव मोहनपुर नजदीक दहैड़ू का है। यहां बड़े स्तर पर गायों का कत्ल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचायती जमीन में गायों का कत्ल करके मीट को विभिन्न राज्यों में भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। खन्ना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर बीती रात उक्त स्थान पर छापेमारी कर 2 बोलैरो गाड़ी में से गऊओं के शव बरामद किए हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना माहम्मद मीर जाहर बताया जा रहा है।

Punjab News: पंजाब में गायों का कत्ल कर मांस बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

टावर वाली जगह में गाय काटते थे

जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव में पंचायती जमीन पर एक कंपनी के टावर वाली जगह में गाय काटते थे, क्योंकि इस जगह पर आम लोगों के जाने पर पाबंदी है। इसका फायदा उठाकर गिरोह के लोग गौ हत्या करते थे और फिर मांस सप्लाई करते थे। बीती रात घटनास्थल पर जब पुलिस पार्टी ने रेड की तो मौके से गऊओं के शव बरामद किए गए, जबकि 8 से 10 लोग मौके से फरार हो चुके थे।

10 मृतक गायों के शव बरामद

बीती देर रात घटना स्थान पर पुलिस पार्टियां मौके पर पहुंची। गायों के शवों को सुरक्षित स्थान पर दफना दिया गया। इस संबंधी एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर हरदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि बीती रात 10 मृतक गायों के शव 2 बोलैरो में से बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि मृत शवों को सुरक्षित स्थानों पर दफना दिया गया। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *