Canada-Punjab News: जालंधर के MLA के भतीजे की Canada में दर्दनाक मौत, घर में मातम

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा/जालंधर। Canada-Punjab News: कनाडा के एक सड़क (Accident in Canada) हादसे में जालंधर (Jalandhar) जिले के एक विधायक (MLA) के भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। भतीजे की मौत के बाद विधायक के घर में मातम छा गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब विधायक का भतीजा अपने दोस्तों के साथ पहाड़ में बाइक चला रहा था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

जानकारी के मुताबिक जालंधर जिले के शाहकोट विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया के भतीजे की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पहचान जसमेर सिंह के रूप में हुई है। जसमेर सिंह के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजमेर सिंह खालसा हैं, जिनकी शाहकोट और आसपास के इलाकों में अच्छी पकड़ है।

Jasmer Singh
Jasmer Singh

विधायक शेरोवालिया का भतीजा

शाहकोट हलके के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष हरदेव सिंह उर्फ ​​लाडी शेरोवालिया और अजमेर सिंह का परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार जसमेर सिंह अपने एक दोस्त के साथ पहाड़ी इलाके में एटीवी राइडिंग के लिए कनाडा गए थे, जहां हादसे में उनकी मौत हो गई।

एटीवी राइडिंग के लिए पहाड़ों पर गए

शुगर मिल नकोदर के चेयरमैन अश्विंदर सिंह और मृतक के भाई संतोख सिंह खैरा ने बताया कि जसमेर सिंह अपने दूसरे दोस्त अमनदीप सिंह काहलों निवासी अमृतसर के साथ एटीवी राइडिंग (ATV Riding) के लिए पहाड़ों पर गए थे। जब वह राइड के बाद वापस लौट रहे थे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों लोग 300 फीट गहरी खाई में गिर गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

दोनों युवकों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसमेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अमनदीप सिंह का इलाज शुरू कर दिया।

जालंधर में होगा अंतिम संस्कार

परिवार के अनुसार जसमेर सिंह की पत्नी और बच्चे भारत आए थे और कनाडा लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। तभी उन्हें जसमेर सिंह की दर्दनाक मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह का अंतिम संस्कार साहला नगर, मलसियां शाहकोट में होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *