Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली (Delhi) के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती करवाया गया है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर विमान से उतरे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर उतरते ही भगवंत ने अपना संतुलन खोया था। इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें संभाला और कुछ देर के लिए वहां मौजूद कुर्सी पर बैठाया।

Bhagwant Mann, CM, Punjab
Bhagwant Mann, CM, Punjab

CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया

इसके बाद उन्हें पहले CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके साथ CM मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। डॉक्टर फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अब उनकी हालत में सुधार है।

भगवंत मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मैराथन मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे।

चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई

इसके अलावा हरियाणा चुनाव को लेकर मीटिंगों में भी वह व्यस्त रहे। इस दौरान जब मंगलवार दोपहर को वह विमान से चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, इसके बाद वह अपने आवास पर गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, वहां उन्हें ड्रिप आदि लगाई गई। डॉक्टर ने कुछ दवाइयां भी दीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। कल शाम को ही उन्हें वैसे भी दिल्ली वापस जाना था, क्योंकि उन्हें आज दिल्ली में पार्टी की मीटिंग में शामिल होना था।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

स्टार प्रचारकों में शामिल

पंजाब CM भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले एक महीने से लगातार हरियाणा विधानसभा चुनाव में व्यस्त चल रहे है। वहीं, पार्टी इस बार अकेले हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

ऐसे में उनकी भूमिका और भी अहम हो गई है। क्योंकि, उनका अपना ससुराल भी हरियाणा के पिहोवा में है। दूसरा पंजाब से लगती सीटों की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *