Monsoon Alert: मानसून के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Monsoon Alert: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की तरफ से आगामी मानसून सीजन दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधों का जायज़ा लेने के दिए निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा (Anurag Verma IAS) ने सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ मीटिंग की और बाढ़ की रोकथाम सम्बन्धित कामों की स्थिति और तैयारियों का जायज़ा लिया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले मानसून सीजन दौरान किसी भी स्थिति के साथ निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में काम प्रगति अधीन है जो मानसून शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

Monsoon Weather:पंजाब-हरियाणा और जालंधर में जल्द बारिश
Monsoon Weather:पंजाब-हरियाणा और जालंधर में जल्द बारिश

संवेदनशील स्थानों का दौरा कर समीक्षा करे

बाढ़ के सीजन के लिए की जा रही तैयारियों का नोटिस लेते हुए मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते अलग- अलग रणनीतक स्थानों पर मिट्टी के साथ भरे ई.सी. बैगों का स्टाक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनर अपने- अपने जिलों में किए गए कामों का जायज़ा लेने और अपने अधिकार क्षेत्र अधीन संवेदनशील स्थानों का दौरा कर समीक्षा करे।

मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की तरफ से किये जा रहे कामों के विवरण जारी करते बताया कि जल स्रोत विभाग द्वारा पहली बार स्टेट डिज़ास्टर मिटीगेशन फंड ( एस.डी.एम.एफ.) के द्वारा 75 करोड़ रुपए की लागत वाले 65 काम किए जा रहे है। इसके अलावा मगनरेगा अधीन और उनके साथ मिल कर लगभग 150 करोड़ रुपए के 716 काम किये जा रहे है।

321 करोड़ रुपए के कुल 1237 काम किए जाएंगे

इसके साथ ही लगभग 15 करोड़ रुपए के 129 काम विभागीय मशीनरी के द्वारा पूरे किये जाने है। उन्होंने आगे बताया कि प्राथिकमता और ज़रूरत के आधार पर स्टेट फंडों के द्वारा लगभग 81 करोड़ रुपए के 327 काम किये जाने का प्रावधान है। इस तरह जल स्रोत विभाग की तरफ से साल 2024- 25 में लगभग 321 करोड़ रुपए के कुल 1237 काम किए जाएंगे।

इस बार ड्रेनों के किनारों पर बाँस के पौधे लगा कर नयी पहलकदमी शुरू की है। बाँस के पौधे प्राकृतिक रुकावट के तौर पर काम करते है और ड्रेन के किनारों को होने वाले नुक्सान को रोकते हैं। ड्रेनों के साथ कुल 2 50, 000 बाँस के पौधे लगाए गए हैं। विभाग की तरफ से बाढ की रोकथाम के लिए चैक डैमों का निर्माण का काम भी शुरू किया गया है। ड्रेनों/ नालों पर लगभग 432 चैक डैम बनाऐ गए है।

ड्रेनों की सफ़ाई को यकीनी बनाया जाएगा

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने एन. एच. ए. आई., लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड को बाढ़ के पानी में आने वाली संभावित रुकावटों को दूर करने के निर्देश दिए जिससे पानी के बहाव में कोई रुकावट न आए। एन. एच. ए. आई. ने कहा कि मानसून की शुरुआत से पहले ड्रेनों की सफ़ाई को यकीनी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

मीटिंग में प्रमुख सचिव वित्त अजोए कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव जल स्रोत कृष्ण कुमार, सचिव लोक निर्माण प्रियांक भारती, सचिव राजस्व अरशदीप सिंह थिंद, सचिव वित्त दिपरवा लाकड़ा, सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत अमित कुमार, सचिव कृषि अजीत जोशी और वीडियो कानफरंसिंग के द्वारा एन. एच. आई. के अधिकारी और समूह डिप्टी कमिश्नर उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *