Golden Temple: सराय में Room बुक करते समय रखे ध्यान, कहीं आप भी न हो जाए ठगी का शिकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Golden Temple: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से एक खबर सामने आई है, जहां स्वर्ण मन्दिर (Golden Temple) में आने वाले श्रद्धालुओं खासकर बाहर से या विदेशों से आने वालों को ठगों जरिए ऑनलाइन सराय बुक कराने के नाम पर ठगा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के 8 अफसरों पर कार्रवाई करने वाली चार्जशीट गायब!

स्वर्ण मन्दिर और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा चलाए जाने वाली सरायों की तस्वीरें फेक वेबसाइट्स पर काफी एक्टिव है। यह ठग श्रद्धालुओं से ऑनलाइन वॉलेट/क्यूआर कोड भेजकर हॉटल या कमरा बुक करवाने के चक्कर में 850 से 4200 रुपए एडवांस में ही ले लेते हैं और बाद में उनके नंबर बंद हो जाते हैं।

8-10 ऐसे केस आ चुके हैं- SGPC के प्रबंधक

एक अमृतसर निवासी ने उसके महमान देखने आए स्वर्ण मन्दिर के लिए हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थित एसजीपीसी द्वारा संचालित सारागढ़ी निवास में कमरा बुक करना चाहता था। सर्च करने पर सर्च इंजन उसे सबसे पहले saragarhisaraihotel.com साइट पर ले गया, इससे पहले कि वह धोखेबाजों के हाथों 3,200 रुपये गंवा देता।

SGPC
SGPC

लगातार प्राप्त शिकायों के चलते एसजीपीसी इस मामले को पु्लिस के नजरिए में ले आई। एसजीपीसी (SGPC) के प्रबंधक (सराय) गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह एक ही केस नहीं है, बल्कि 8-10 ऐसे केस आ चुके हैं, जहां श्रद्धालुओं को ऑनलाइन लूटा गया है।

ठगों से बचने के लिए नोटिस

31 मई को भी उन्हे ऐसी ही एक जयपुर के एक व्यक्ति से मिली थी। एसजीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sgpcsarai.com पर ठगों से बचने के लिए नोटिस जारी किया है।

Golden Temple: सराय में Room बुक करते समय रखे ध्यान, कहीं आप भी न हो जाए ठगी का शिकार

उन्होंने नोटिस में जारी किया कि बुकिंग सिर्फ उनकी आधिकारिक वेबसाइट से की जानी चाहिए, बुकिंग के बाद वह रसीद देते हैं, जो अलग-अलग सरायों के लिए 500 से 1100 के बीच है। उन्होंने कहा कि वह अन्य प्लेटफॉर्म से क्यूआर कोड या ऑनलाइन लेनदेन लिंक के माध्यम से कोई भुगतान नहीं मांगते हैं।

पोर्टल आयोध्या से चलाया जा रहा

उन्होंने कहा कि उनकी आईटी टीम द्वारा सर्च से पता चला कि वह वेब पोर्टल आयोध्या से चलाया जा रहा था। जैसे ही कोई दिए गए नंबर पर डायल करता है, वे कभी नहीं उठाते हैं, बल्कि केवल व्हाट्सएप कॉल या चैट के माध्यम से जवाब देते हैं।

Golden Temple: सराय में Room बुक करते समय रखे ध्यान, कहीं आप भी न हो जाए ठगी का शिकार

कॉल करने वाले का विश्वास जीतने के बाद, वे पैसे हड़पने के लिए उन्हें केवल क्यूआर कोड या ऑनलाइन भुगतान लिंक देते हैं। उनका बैंक खाता ‘सारागढ़ी सराय’ के नाम से था, जिसे अब संबंधित बैंक से संपर्क करने के बाद फ्रीज कर दिया गया है। फिर भी, अपराधी अभी भी पहुंच से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक और फर्जी वेबसाइट थी जो bharatibiz.com नाम से प्रचलित थी। जो ऐसे ही ऑनलाइन धोखाधड़ी करती थी। अमृतसर के पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आलम विजय सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और दोषियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *