Lok Sabha Election 2024: शपथ लेने के अगले ही दिन क्यों BJP सांसद सुरेश गोपी ने केंद्रीय मंत्री पद छोड़ने की जताई इच्छा, जाने वजह

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election: रविवार को मोदी 3.0 कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटों बाद केरल के भाजपा सांसद सुरेश गोपी (Suresh Gopi) ने कहा कि वह पद से मुक्त होना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

त्रिशूर के लोगों के लिए एक सांसद के रूप में काम करना चाहते हैं। अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने फिल्में साइन की हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर उन्हें करना है।

मेरा लक्ष्य एक सांसद के रूप में काम करना

शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में एक क्षेत्रीय चैनल से बात करते हुए सुरेश गोपी ने कहा, “मेरा लक्ष्य एक सांसद के रूप में काम करना है। मैंने कुछ नहीं मांगा। मैंने कहा था कि मुझे इस पद की आवश्यकता नहीं है। मुझे लगता है कि मैं जल्द ही पद से मुक्त हो जाऊंगा। त्रिशूर के मतदाताओं के साथ कोई समस्या नहीं है। वे इसे जानते हैं और एक सांसद के रूप में, मैं उनके लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मुझे किसी भी कीमत पर अपनी फिल्में करनी हैं।”

PM Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Update
PM Narendra Modi Oath Ceremony

गोपी की टिप्पणी सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली निर्धारित बैठक से पहले आई है। गोपी, पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन के साथ, केरल से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। मोदी 3.0 मंत्रालय में गोपी को शामिल करके, भाजपा केरल के लिए अपनी योजनाओं के बारे में अपनी गंभीरता दिखाना चाहती है, जहां 2026 में चुनाव होने हैं। सुरेश गोपी ने त्रिशूर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की, जो वामपंथी गढ़ रहा है और केरल से भाजपा के पहले सांसद के रूप में इतिहास रच दिया।

खबरों को बताया गलत

राज्यमंत्री बने सुरेश गोपी (Suresh Gopi) ने सोमवार को मंत्री पद छोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। सुरेश ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

दरअसल, एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे। एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और CPI के सुनील कुमार को करीब 75 हजार वोटों से हराया है।

केरल से दो नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी का मुख्य चुनावी मुद्दा था कि त्रिशूर के लिए एक केंद्रीय मंत्री, मोदी की गारंटी। गोपी केरल से भाजपा के दो उम्मीदवारों में से एक थे। दूसरे नेता जॉर्ज कुरियन हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

गोपी की बेटी की शादी में पहुंचे थे PM मोदी

सुरेश गोपी की बेटी भाग्या सुरेश की 17 जनवरी को बिजनेसमैन श्रेयस मोहन से शादी हुई थी। इस शादी में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। तब PM ने केरल की पारंपरिक पोशाक- मुंडू और वेष्टि पहनी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

PM Modi At Suresh Gopi Daughter's Wedding
PM Modi At Suresh Gopi’s Daughter Wedding

भाग्य सुरेश और श्रेयस मोहन की शादी में PM मोदी करीब 25 मिनट रुके थे। PM ने गुरुवायुर मंदिर में शादी कर रहे अन्य जोड़ों को भी आशीर्वाद दिया था। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को तोहफा भी दिया। इस शादी में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर ममूटी, मोहनलाल, दिलीप और बीजू मेनन अपने-अपने परिवारों के साथ नजर आए थे।

गोपी 2019 लोकसभा, 2021 विधानसभा चुनाव हारे थे; 2024 में जीत मिली

साल 2019 में सुरेश गोपी त्रिशूर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में गोपी को पहली जीत 2024 लोकसभा चुनाव में मिली। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार को हराया। कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद मुरलीधरन इस सीट से तीसरे नंबर पर रहे।

12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुरेश गोपी, आठ गाड़ियां, 1025 ग्राम सोना

सुरेश गोपी ने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पास 12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास आठ गाड़ियां और 1025 ग्राम सोना भी है। हलफनामे के अनुसार एक्टर की अचल संपत्ति वर्तमान में 8.5 करोड़ रुपए है, जिसमें खेती के लिए दो जमीन और सात घर शामिल हैं।

सुरेश गोपी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

सुरेश ने 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी की लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। 1992 से 1995 तक उन्हें सुपरस्टार का टैग मिला था। 1998 में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल राज्य अवॉर्ड मिला था। वे BJP के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में फंसे थे

सुरेश गोपी विवादों से भी चर्चा में आए हैं। महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में सुरेश गोपी का नाम सामने आया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *