UP News: टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वाला JCB ड्राइवर काबू, पुलिस ने कर दिया ये हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ/हापुड़। UP News: हापुड़ (Hapur News) में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा (Chhajarsi Toll Plaza) पर टोल मांगने पर बुलडोजर (JCB) से टोल पर तोड़ फोड़ करने वाले आरोपी चालक को गढ़मुक्तेश्वर (Garh Mukteshwar) थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

आपको बता दें कि फरार होते समय रास्ते में आरोपी ने एक कार और दो बाइकों में भी टक्कर मारी थी। इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुलडोजर से केबिन को किया था क्षतिग्रस्त

हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह एक बुलडोजर पहुंचा तो टोल कर्मी ने चालक से टोल मांगा। इस पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद चालक ने गुस्से में टोल प्लाजा पर बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू कर दी।इससे वहां मौजूद टोलकर्मी में अफरा तफरी मच गई और वह बुलडोजर से दूर हो गए।

आरोपी चालक धीरज को गिरफ्तार कर लिया

बुलडोजर चालक ने केबिन नंबर 15-16 में बुलडोजर से बार बार कई प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि टोल पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी चालक धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं जेसीबी मालिक की तहरीर पर आरोपी धीरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जेसीबी को भी सीज कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *