Rahul Gandhi: वायनाड छोड़ूं या रायबरेली? यह मेरे लिए धर्मसकंट- राहुल गांधी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 537 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi on Raebareli and Wayanad: कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार 12 जून को केरल (Kerala) के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के नतीजों के बाद राहुल का यह पहला केरल दौरा है। मलप्पुरम में जनसभा के दौरान राहुल ने कहा- वायनाड ( Wayanad) सीट छोड़ूं या रायबरेली (Raebareli), यह मेरे लिए धर्मसकंट है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

मोदी की तरह मुझे भगवान से गाइडेंस नहीं मिल रही है। मैं साधारण मनुष्य हूं। वायनाड या रायबरेली का फैसला मुझे खुद ही करना होगा। मेरे लिए देश की गरीब जनता ही मेरी भगवान है। मैं जनता से बात करूंगा और फैसला लूंगा।

Rahul-Gandhi
Rahul-Gandhi

संविधान हमारी आवाज है

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि केरल और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पीएम मोदी (Narendra Modi) को बताया है कि संविधान हमारी आवाज हैं और वे इसको छू नहीं सकते हैं। देश की जनता ने PM को बताया कि वे तानाशाही नहीं कर सकते हैं।

Rahul Gandhi: वायनाड छोड़ूं या रायबरेली? यह मेरे लिए धर्मसकंट- राहुल गांधी

चुनाव से पहले भाजपा के नेता कहते थे कि वो संविधान को फाड़ देंगे। अब चुनाव के बाद मोदी संविधान को सिर से लगाते हैं। मोदी वाराणसी में मुश्किल से जीत पाए हैं। भाजपा अयोध्या में भी हार गई है। नफरत को मुहब्बत ने हरा दिया हैं।

मोदी के बायोलॉजिकल वाले बयान पर

मोदी ने कहा था कि वो बायोलॉजिकल नहीं हैं। उन्हें परमात्मा ने भेजा है। मोदी जी के परमात्मा अडाणी-अंबानी के लिए फैसला लेते हैं। मोदी के परमात्मा कहते है कि मोदी जी बॉम्बे एयरपोर्ट अडानी को दे दीजिए, तो वो दे देते हैं।

फिर कहते हैं कि लखनऊ एयरपोर्ट दे दीजिए तो मोदी दे देते हैं। फिर पावर प्लांट अडाणी-अंबानी के नाम कर दिए जाते हैं। इसके बाद PM मोदी अडाणी कि मदद के लिए अग्निवीर योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या का मनाया गया जश्न, निकाली गई झांकी

मोदी-शाह संविधान बदलना चाहते हैं

देश के हर राज्य में अलग-अलग भाषाएं हैं। हर राज्य के ट्रेडिशन सिर्फ संविधान की वजह से सुरक्षित है। अगर संविधान चले जाए तो कल कोई केरल आएगा और बोलेगा कि आप मलयालम बोले। यह चुनाव संविधान के लिए था।

Rahul Gandhi: वायनाड छोड़ूं या रायबरेली? यह मेरे लिए धर्मसकंट- राहुल गांधी

एक तरफ लाखों लोग कह रहे थे कि हम अपना ट्रेडिशन वापस चाहते हैं। हम अपने कल्चर में विश्वास रखते हैं। हम खुद अपना भविष्य का फैसला कर लेंगे। वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी और अमित शाह थे, जो चाहते थे कि केरल के लोग हिंदी बोले।

मोदी-शाह तानाशही नहीं कर सकेंगे

मोदी-शाह को लगा कि सिर्फ ईडी- सीबाई उनके पास है तो वे तानाशाही कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश और केरल के लोगों ने उन्हें बताया कि वो लोग तानाशाही नहीं कर सकते हैं। इस चुनाव में नफरत और हिंसा को मुहब्बत ने हरा दिया है। अहंकार को मानवता ने हरा दिया है।

हम विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे

दिल्ली में जो सरकार बनी है वह अपंग सरकार है। विपक्ष ने भाजपा को गहरी चोट पहुंचाई है। मोदी जी का एटीट्यूड भी बदल गया है। विपक्ष का कर्तव्य हम निभाते रहेंगे।

हम गरीबों की बात संसद में उठाते रहेंगे। मोदी ने कहा था कि 400 पार होगा। फिर बोला की 300 पार होगा। लेकिन 300 पार भी नहीं हो पाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *