Interim Budget 2025: वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण ने संभाला कार्यभार, जल्द पेश करेगी 2025 का बजट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Interim Budget 2025: प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के कैबिनेट में लगातार दूसरी बार वित्त मंत्री (Finance Minister) बनने वाली निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को अपना पद भार संभाल लिया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस भर्ती घोटाला, 102 युवाओं से 26 लाख की ठगी

सीतारमण के समक्ष पहला बड़ा काम चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करना है। वहीं, शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुकी भारतीय अर्थव्यवस्था को अपने दूसरे कार्यकाल में तीसरे स्थान पर ले जाना भी वित्त मंत्री का लक्ष्य है।

15 जुलाई के बाद पेश हो सकता है बजट

उम्मीद की जा रही है कि 15 जुलाई के बाद चालू वित्त वर्ष के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले जीएसटी काउंसिल की बैठक (GST Council Meeting) बुलाई जाएगी और बजट को लेकर राज्यों के वित्त मंत्रियों से सलाह भी ली जाएगी।

budget 2025
Interim budget 2025

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से तीन जुलाई तक चलेगा, लेकिन इस अवधि में स्पीकर के चुनाव और सांसदों को शपथ दिलाने जैसे कार्य किए जाएंगे।

बजट की तैयारी शुरू

वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के लिए बजट की तैयारी शुरू हो चुकी है और वित्त मंत्री के कार्य भार संभालने के बाद यह प्रक्रिया अब तेज हो जाएगी। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आर्थिक गतिविधियों के लिए अपनाई गई पुरानी नीतियां ही जारी रखी जाएंगी।

पहले की तरह इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च जारी रहेगा और रोजगार के सृजन के लिए सरकार मैन्युफैक्चरिंग प्रोत्साहन स्कीम जारी रखेगी।

विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

कोरोना महामारी के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई परंतु सरकारी नीतियों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी से उबरते हुए पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई।

सीतारमण के कार्यकाल में राजस्व संग्रह ने नया रिकॉर्ड बनाया तो राजकोषीय घाटे में कोरोना काल के बाद से लगातार कमी आ रही है। तमाम आर्थिक सूचकांक में मजबूती को देखते हुए आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी विकास दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *