Weather Update: पंजाब-हरियाणा समेत पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में प्रंचड गर्मी, मौसम विभाग ने लोगों को किया अलर्ट

Daily Samvad
5 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालत यह है कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी ज्यादातर जिले भी लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने इन दोनों राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है और अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather update
weather update

पंजाब में लू का अलर्ट

रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंजाब में 18 जून तक लू व अति लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। शनिवार को सबसे ज्यादा 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान अबोहर का रहा, जो सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

हिमाचल और उत्तराखंड में गर्मी से लोग परेशान

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के नेरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। उत्तराखंड में देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में अगले 10 दिनों का मौसम (16 जून 2024 से 25 जून 2024)
पंजाब में अगले 10 दिनों का मौसम (16 जून 2024 से 25 जून 2024)

जम्मू में लू की चेतावनी

जम्मू में भी लू का प्रकोप जारी है। जम्मू संभाग में सबसे अधिक तापमान कठुआ जिले में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार के अनुसार जम्मू में 20 जून तक लू का प्रकोप जारी रहेगा।

बिहार में गर्मी से 13 की मौत

बिहार में भीषण गर्मी के कारण शनिवार को तीन जिलों में 13 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में औरंगाबाद जिले के पांच, सारण व गया के तीन-तीन तथा रोहतास व भोजपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

weather heat wave
weather heat wave

शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बक्सर में 46.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया, डेहरी (सासाराम) और भोजपुर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून देरी से आने की संभावना

दक्षिण पश्चिम मानसून ने चार दिन पहले गुजरात में प्रवेश किया था। लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण तबसे यह राज्य के अन्य हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दी थी।

Monsoon-Update
Monsoon-Update

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

हल्की आंधी आने का अनुमान

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद व सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक मानसून सौराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेता है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की आंधी आने का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं, भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने कुछ राज्यों के लिए आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *