Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोग सेहत के प्रति रहें अलर्ट, इन्हें परिवार में मिलेगा प्यार

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 16 June 2024 Horoscope Today: आज रविवार है, तारीख है 16 जून 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज का दिन यानी 16 जून 2024, रविवार, सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ जातकों को स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ जातक परिवार के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी बड़े निवेश आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा, पार्टनर से संबंध मधुर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन मन माफिक होने वाला है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपका अपने किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। बहुत दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे, आज आपके काम बनने में देर नहीं लगेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन कुछ परेशानियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आपका किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपकी किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके मन में नेगेटिव थॉट ज्यादा आएंगे, इसलिए अपने व्यवहार में संयम रखें। आज व्यापार-व्यवसाय में भी आपको आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आजकल आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा आदि पर जाएं, तो सावधानी रखें। व्यापार आदि में सोच विचार कर निवेश करें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य से ठीक रहेगा। आज आपका कहीं पुराना उलझा हुआ पैसा आपको मिल सकता है, जिससे आपका बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। आज वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बहुत दिनों से चल रहे खराब स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। कार्य की अत्यधिकता के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको उदासी महसूस होगी। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज व्यापार-व्यवसाय में आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। पुराने लिए लोन के कारण आज आप आर्थिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे। आज का दिन व्यर्थ के विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको किसी से आर्थिक तौर से सहायता मांगनी पड़ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आज देखने को मिलेगी। पार्टनर से मतभेद बढ़ेंगे, परिवार में आपसी कलह का योग बनेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके मुरीद हो जाएंगे। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला रहेगा, परंतु आज कोई विशेष ऑफर मिलने से कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से आपका मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *