Sonakshi Sinha: शादी की खबरों में सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के परिवार के साथ स्पॉट हुई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha: 23 जून को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी करने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

इसी बीच एक्ट्रेस जहीर और उनके फैमिली मेंबर्स के साथ स्पॉट हुई हैं।

जहीर ने भी री-पोस्ट किया फोटो

जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नसी (Sanam Ratansi) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सोनाक्षी अपनी होने वाली सास, ससुर और ननद के साथ नजर आ रही हैं।

Sonakshi Sinha with Zaheer Iqbal Family
Sonakshi Sinha with Zaheer Iqbal Family

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनम ने हार्ट इमोज बनाया है। इस तस्वीर को सनम के भाई जहीर ने भी री-पोस्ट किया। बताते चलें कि सनम ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के लिए सोनाक्षी की स्टाइलिंग की थी।

सलमान के करीब है जहीर का परिवार

जहीर के परिवार की बात करें तो उनके पिता इकबाल ज्वैलर और बिजनेसमैन हैं। वहीं एक्टर की मां होम मेकर हैं। जहीर का एक छोटा भाई भी है जो कंप्यूटर इंजीनयर है। एक्टर का परिवार सलमान खान (Salman Khan) के बेहद करीब है।

Zaheer Iqbal with salman
Zaheer Iqbal with salman

फादर्स डे पर सोनाक्षी ने किया पिता को विश

इसके अलावा रविवार को सोनाक्षी ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें फादर्स डे विश किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे, आप मेरी ताकत हो..।’

23 जून की सुबह रजिस्टर्ड मैरिज, शाम में पार्टी

सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसी दिन शाम को मुंबई स्थित बैस्टियन रेस्त्रां में दोनों ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। वो अब तक ‘राउडी राठौर’, ‘लुटेरा’, ‘हॉलिडे’, ‘कलंक’, ‘दबंग 3’ और ‘डबल एक्सएल’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 1 मई को रिलीज हुई वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी को फरीदन के रोल में काफी पसंद किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *