Jalandhar News: जालंधर से कांग्रेस आज करेगी उम्मीदवार की घोषणा, महिंदर केपी की हो सकती है घर वापसी, दूसरे दावेदार नाराज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट (Jalandhar West Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए दो पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने जहां शीतल अंगुराल को टिकट दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतार दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

जिसमें भाजपा ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angular) को टिकट दिया है और आप ने भाजपा (BJP) के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल (Bhagat Chunni Lal) के बेटे मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) को टिकट दिया है। आज कांग्रेस पार्टी (Congress Party) भी अपने टिकट की घोषणा कर सकती है।

Sheetal-Angural
Sheetal-Angural

कांग्रेस में अश्वनी जंगराल और सुरिंदर कौर के बीच नया नाम चर्चा में आ गया है। ये नाम है महिंदर केपी का। महिंदर केपी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ अकाली दल में चले गए थे। लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वे बुरी तरह से चुनाव हार गए।

Ashwani Jhangral
Ashwani Jhangral

महिंदर केपी और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी आपस में रिश्तेदार हैं। जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि चन्नी एक बार फिर से केपी को घर वापसी करवाकर टिकट दे सकते हैं। हालांकि इससे उन्हें कांग्रेसी वर्करों को गुस्सा झेलना पड़ सकता है। फिलहाल कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा आज कर सकती है।

Surinder Kaur Jalandhar
Surinder Kaur Jalandhar

लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसलिए वेस्ट हलके में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भी कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा।

Sushil-Rinku
Sushil-Rinku

आपको बता दें कि सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की वजह से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उसके अधिकतर पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *