Perfume: खुशबू ही नहीं, Perfume खरीदते वक्त रखें इन बातों का भी ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Perfume: डिओडरेंट, परफ्यूम्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गर्मियों में ही होता है, जो आपको लंबे समय तक पसीने की बदबू से बचाए रखने का काम करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं परफ्यूम्स मूड को भी तरोताजा रखते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

शरीर से आने वाली भीनी- भीनी सी खुशबू आपको हैप्पी रखती है, तो परफ्यूम्स के फायदे तो आपने जान लिए, लेकिन इसे खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। परफ्यूम्स खरीदते वक्त ज्यादातर लोगों की प्रियोरिटी इसकी खुशबू होती है और किन चीजों पर गौर फरमाना चाहिए।

परफ्यूम की खरीदारी के टिप्स

  • परफ्यूम खरीदते वक्त कभी भी इसे शरीर के अंदरूनी हिस्सों पर न लगाएं, क्योंकि इससे रिएक्शन होने का खतरा रहता है।
  • परफ्यूम खरीदने से पहले इसमें एसिड की मात्रा चेक करना भी बहुत जरूरी है। एसिड की ज्यादा मात्रा खुजली, रैशेज, दाने आदि की वजह बन सकती है।
  • परफ्यूम कितना असरदार है और आपकी स्किन के लिए सही है, ये चेक करने के लिए इसे अपनी कलाई पर लगाएं। अगर उस भाग पर दस मिनट तक कई खुजली या काला धब्बा नहीं पड़ता, तो मतलब यह आपकी स्किन के लिए हर तरह से परफेक्ट है।
  • परफ्यूम खरीदने से पहले इसकी सुगंध की जांच स्टोर के बाहर जाकर करें, क्योंकि स्टोर के अंदर एयर कंडीशनिंग का असर परफ्यूम की सुंगध पर पड़ता है। साथ ही वहां इतनी ज्यादा खुशबू फैली रहती है कि आपने जो परफ्यूम चुना है, उसकी खुशबू का पता ही नहीं लग पाता।
  • गर्मियों में धूल, मिट्टी, गंदगी, पसीना, शाम तक पूरे शरीर को बदबूदार बना देते हैं। ऐसे में आपके शरीर के नेचुरल केमिकल्स के साथ मेल खाते परफ्यूम आपके लिए बेहतर साबित होंगे।
  • गर्मियों में हाई कॉन्सनट्रेशन(उच्च सान्द्रता) वाले परफ्यूम का चयन करना चाहिए, जिससे यह गर्मी और नमी झेल सके।
  • अगर त्वचा पर जलन, झनझनाहट, सिरहन महसूस हो, तो परफ्यूम का इस्तेमाल तुरंंत बंद कर देना चाहिए।
















      Share This Article
      Follow:
      Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
      Leave a Comment

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *