Jalandhar News: जालंधर के मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने SHO का किया स्वागत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मोबाइल एसोसिएशन माडल टाउन मार्किट (Mobile Association Model Town Market) की टीम ने मंगलवार को प्रधान राजीव दुग्गल के नेतृत्व में थाना डवीजन नंबर 6 के नविनयुक्त एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर साहिल चौधरी (Sahil Chowdhary) से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: Canada News: कनाडा के टोरंटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत दो की मौत, मची भगदड़

इस दौरान पूरी टीम ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने माडल टाउन इलाके में बढ़ रही स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और ननियुक्त एसएचओ से मांग की कि इन घटनाओं को रोकने के लिए माडल टाऊन मार्किट व आसपास के इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अकुंश लगाया जा सके।

Mobile Association Model Town welcomed SHO of Police Station Division Number 6
Mobile Association Model Town welcomed SHO of Police Station Division Number 6

उन्होंने कहा कि पूरी एसोसिएशन पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है और उन्हें जिस भी तरह की सहायता की जरूरत है, एसोसिएशन उन्हें पूरा सहयोग करेगी।

बिना बॉक्स के मोबाइल ना खरीदा जाए

इस दौरान एसएचओ चौधरी ने एसोसिएशन से मिले इस प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य इतना साथ दें कि किसी से भी सैकेंड हैंड मोबाइल खरीदते समय उसका आधार कार्ड या पासपोर्ट और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ परफॉर्मा जरूर भरें।

Mobile Association Model Town welcomed SHO of Police Station Division Number 6
Mobile Association Model Town welcomed SHO of Police Station Division Number 6

इसके अलावा मोबाइल बेचने वाले का मोबाइल नंबर भी जरूर लें और बिना बॉक्स के मोबाइल ना खरीदा जाए। इन नियमों का पालन नहीं करने वाला मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार किसी भी दिक्कत के लिए खुद जिम्मेदार होगा।

मौके पर प्रधान राजीव के साथ तमाम सदस्य मौजूद थे

इस दौरान प्रधान राजीव दुग्गल ने जहां एसएचओ चौधरी को पूरा साथ देने के लिए आश्वस्त किया, वहीं एसोसिएशन के सदस्यों को भी पुलिस का साथ देने तथा नियमों का पालना करने के लिए प्रेरित किया।

Mobile Association Model Town welcomed SHO of Police Station Division Number 6
All the members were present along with Pradhan Rajeev Duggal

इस मौके पर प्रधान राजीव दुग्गल के साथ विक्की जुनेजा, प्रिंस जुनेजा, गगन आनंद, शिवम् जगोता, मोहित हंस, नन्नू, गन्नू, राम, राजू, वीनू सिंह, गगन बद्दू, राजेश भट्टी, सरबजीत सिंह, अक्षय मेहता समेत तमाम सदस्य मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *