Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने बस्तियात इलाके में युवाओं को किया राउंडअप, भारी हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर (Jalandhar Police) में आज सुबह वेस्ट हलके में हंगामा मच गया। सुबह कई गाड़ियों में पहुंची पुलिस ने नशा बेचने के आरोप में कुछ लोगों को राउंडअप किया। इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं और लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

कहा जा रहा है कि पुलिस ने नशा बेचने के आरोप में युवओं को उठाया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक इसकी कोई जानकारी मीडिया में साझी नहीं की है। माना जा रहा है कि ये वही लोग है, जिनके घर पर गत दिनों पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था।

CM-Bhagwant-Mann-Meeting
CM-Bhagwant-Mann-Meeting

सीएम मान की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सख्ती के बाद जालंधर पुलिस सक्रिय हुई है। जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव भी है, ऐसे में पुलिस की जालंधर वेस्ट हलके में सीधी नजर है। पुलिस जालंधर वेस्ट हलके के कुछ और लोगों को राउंडअप करने वाली है।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस टीम आज सुबह नशा बेचने के आरोपियों को दबोचा है। जिससे वेस्ट हलके समेत जालंधर में हलचल मच गई है। कहा जा रहा है कि पुलिस अभी कई लोगों को और दबोचेगी, क्योंकि इनके तार कई लोगों से जुड़ रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *