Fridge Blast: फ्रिज के ब्लास्ट होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां जानें कैसे करें बचाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fridge Blast: जहां इतनी प्रचंड गर्मी के कारण लोगों की मौतें हो रही है वहां एसी, कूलर, फ्रिज, टीवी या आपका मोबाइल फ़ोन (Mobile Phone) का फटना आम बात है। गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) और फ्रिज हमारे जीवन का खास हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जीवन रक्षक टूल भी खतरनाक हो सकते हैं? जी हां, हाल ही में कुछ मामलों में एसी और फ्रिज में विस्फोट के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस तरह की घटना के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

विस्फोट के कारण

  • अगर AC या फ्रिज लंबे समय तक चालू रहते हैं और उनका ठंडा करने वाला सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है, तो वे ज्यादा गरम हो सकते हैं। इसके कारण बिजली के तारों में पिघलने, शॉर्ट सर्किट और आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
  • इसके अलावा AC और फ्रिज में प्रयुक्त रेफ्रिजरेंट गैसें ज्वलनशील होती हैं। यदि इन गैसों में रिसाव होता है और वे हवा में मिल जाती हैं, तो आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
AC
AC
  • नियमित रूप से AC और फ्रिज का रखरखाव न करवाना भी विस्फोट का कारण बन सकता है। समय के साथ, धूल और गंदगी कूलिंग कॉइल को बंद कर सकती है, जिससे मोटर पर दबाव बढ़ जाता है और विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसके साथ ही AC या फ्रिज को ठीक से इंस्टॉल नहीं किया गया है या अगर वे हवादार जगह पर नहीं रखे गए हैं, तो यह ज्यादा गरम होने और विस्फोट का कारण बन सकता है।

बचाव के उपाय

  • AC और फ्रिज का नियमित रूप से रखरखाव करवाना जरूरी है। इसमें फिल्टर बदलना, कूलिंग कॉइल को साफ करना, और गैस रिसाव की जांच करवाना शामिल है।
  • AC और फ्रिज को लगातार 24 घंटे चालू न रखें। जब आप कमरे में न हों तो उन्हें बंद कर दें।
  • AC और फ्रिज को हवादार जगह पर रखें ताकि वे ठीक से हवादार हो सकें और ज्यादा गरम न हों।
  • अगर आपको गैस की गंध आती है या आपको संदेह है कि गैस रिसाव हो रहा है, तो तुरंत AC या फ्रिज को बंद कर दें और किसी योग्य तकनीशियन को बुलाएं।
  • एसी और फ्रिज हमारे जीवन को आसान बनाते हैं, लेकिन उनकी उचित देखभाल और रखरखाव करना जरूरी है।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *