India-Canada: खुफिया एजेंसी चीफ डेविड विग्नॉल्ट का भारत दौरा, जानें इस रहस्यमयी सफर की कहानी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 07 May 2025

India- Canada News: कनाडा की खुफिया एजेंसी के प्रमुख डेविड विग्नॉल्ट (David Vigneault) ने फरवरी और मार्च 2024 में दो बार भारत का सीक्रेट दौरा किया। यह दौरे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले की जानकारी साझा करने के लिए थे। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय अधिकारियों को इस हत्या के संबंध में Canada की जांच के दौरान प्राप्त जानकारी प्रदान करना था।

Weather Update: पंजाब में आंधी तूफान का अलर्ट, पढ़ें कब होगी बारिश

Canada खुफिया एजेंसी चीफ का दौरा

Canada की सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (सीएसआईएस) के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट ने अपनी यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारियों से निज्जर हत्या मामले में ओटावा की जांच के परिणाम साझा किए। इस हत्या की जांच रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) द्वारा की जा रही है।

Canada में भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी

India-Canada: खुफिया एजेंसी चीफ डेविड विग्नॉल्ट का भारत दौरा ,जानें इस रहस्यमयी सफर की कहानी
Canada News

डेविड विग्नॉल्ट की भारत यात्रा के कुछ सप्ताह बाद कनाडा ने निज्जर हत्या मामले में तीन भारतीय नागरिकों – करणप्रीत सिंह (28), कमलप्रीत सिंह (22) और करन बरार (22) को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी के कुछ समय बाद चौथे भारतीय नागरिक अमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

कनाडाई अधिकारी का बयान

कनाडा सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि सीएसआईएस के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट ने भारत का दौरा किया था। उन्होंने कहा, “हम बंद कमरे में हुई बैठकों की प्रकृति या विषय-वस्तु पर कोई टिप्पणी नहीं करते।” अधिकारी ने यह भी बताया कि कनाडा ने निज्जर मामले पर भारत को सभी सूचनाएं लगातार उपलब्ध कराई हैं और इस बात की पुष्टि प्रधानमंत्री ट्रूडो और कनाडा के लोक सुरक्षा मंत्री ने भी की है।

India- Canada के संबंधों में तनाव

निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सितंबर 2024 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने इस हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया।

canada-News
canada-News

भारत का कहना है कि मुख्य समस्या यह है कि कनाडा ने अपनी धरती से गतिविधियां चला रहे खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के जगह दी है। इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में भारत, कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करता रहा है। नई दिल्ली ने ओटावा से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भारतीय राजनयिक बिना किसी भय के अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकें।

खालिस्तानी समर्थक तत्वों द्वारा भारतीय राजनयिकों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के कई मामले सामने आए हैं। इन धमकियों के चलते भारत ने कनाडा से देश में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने को कहा था। इसके परिणामस्वरूप, कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस बुला लिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *