Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता पार्टी से बर्खास्त, जाने कारण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस (Congress) द्वारा पार्टी विरोध गतिविधियां करने के मामले में दो वरिष्ठ नेताओं को 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने आज दोपहर एक लेटर जारी कर इस बारे में जानकारी सांझा की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसने का इंतजार कर रहे पंजाबियों के लिए Good News, ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान

जिसमें उन्होंने कहा कि, अमरीक सिंह केपी (Amrik Singh KP) और गुर कृपाल सिंह भट्टी (Gurkripal Singh Bhatti) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त किया जा रहा है।

rajinder-beri
rajinder-beri

मोहिंदर केपी के संपर्क में थे

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेता अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में थे और अकाली दल से टिकट मांग रहे थे। इसकी भनक जब कांग्रेस को लगी तो कांग्रेस द्वारा कार्रवाई कर दी गई।

Mohinder-Singh-Kaypee
Mohinder-Singh-Kaypee

उप चुनाव से पहले कांग्रेस ने की कार्रवाई

आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा उप चुनाव की वोटिंग के से पहले ये बड़ी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस आलाकमान को भनक थी कि उक्त दोनों नेता शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और टिकट की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने तुरंत दोनों को बर्खास्त कर दिया।

पढ़ें कांग्रेस द्वारा जारी किया गया पत्र….

Punjab Jalandhar 2 Senior Congress Leaders Expelled Accused Of Anti Party Activities
Punjab Jalandhar 2 Senior Congress Leaders Expelled Accused Of Anti Party Activities

यह भी बता दें कि, उप चुनाव को लेकर बीजेपी ने पूर्व एमएलए शीतल अंगुराल और आप ने पूर्व बीजेपी मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत को टिकट दिया है।

कांग्रेस भी जल्द टिकट का ऐलान कर देगी। उप चुनाव में कांग्रेस को कोई नुकसान न हो, इसलिए पार्टी द्वारा ये फैसला उप चुनाव से पहले लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *