Tamil Nadu News: जहरीली शराब से पीने से 29 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा की हालत नाजुक, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कल्लाकुरिची। Tamil Nadu News: बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जहरीली शराब (Poisonous alcohol) पीने से 29 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक है। इन्हें अलग अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

मामला तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कल्लाकुरिची (Kallakurichi) का है। यहां जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई है। जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की।

M. K. Stalin, Chief Minister of Tamil Nadu
M. K. Stalin, Chief Minister of Tamil Nadu

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (M. K. Stalin, Chief Minister of Tamil Nadu) ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी था।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

स्टालिन ने आगे बताया, इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

jahrili sharab
jahrili sharab

उन्होंने कहा, ‘अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से कुचल दिया जाएगा।’

आपको बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोग

राज्यपाल आरएन रवि ने कहा, मुझे यह जानकर बहुत सदमा लगा कि नकली शराब के सेवन के कारण कल्लाकुरिची में कई लोगों की जान चली गई। कई अन्य गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *