Jalandhar News: जालंधर में शिअद ने पूर्व पार्षद को दी टिकट, कल होगा नामांकन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट विधानसभा (Jalandhar West Assembly Constituency) सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अकाली ने दो बार पार्षद रह चुकी सुरजीत कौर (Surjeet Kaur) को उम्मीदवार बनाया है। वह स्व. जत्थेदार प्रीतम सिंह (Preetam Singh) की पत्नी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

इसके साथ ही अब चारों प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इससे पहले सुबह बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी ने बिंदर लाखा को उम्मीदवार घोषित किया था। BSP के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह करीब 25 साल से पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर काम किया है।

Jalandhar News: जालंधर में शिअद ने पूर्व पार्षद को दी टिकट, कल होगा नामांकन
सुरजीत कौर के साथ बीबी जागीर कौर व अन्य

नामांकन का कल आखिरी दिन

बसपा के बिंदर लाखा द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया की जाएगी। कल नामांकन भरने की आखिरी तिथि है। जबकि मतदान 10 जुलाई व चुनाव नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

जालंधर वेस्ट सीट पर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को जीत मिली थी। उन्होंने 39213 वोट हासिल किए थे, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू रहे थे। उन्हें करीब 35 हजार वोट मिले थे।

Jalandhar News: जालंधर में शिअद ने पूर्व पार्षद को दी टिकट, कल होगा नामांकन

शीतल अंगुराल AAP छोड़कर भाजपा में शामिल

बीजेपी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 33486 वोट मिले थे। हाल हीं में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले शीतल अंगुराल AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में यह सीट खाली हो गई है। जिस पर अब उप चुनाव होने जा रहे हैं।

ये डाक्टर बेईमान है, देखें Live

वहीं, भाजपा के 2022 में उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत अब AAP में शामिल हो गए है। वहीं, AAP ने उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। चुनाव के लिए अकाली दल को छोड़कर सभी दलों ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को उम्मीदवार बनाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *