Jalandhar News: AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने पिता से आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया, बोले – अंगुराल ने धोखा दिया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट विधानसभा (Jalandhar West Assembly Constituency) उपचुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मोहिंदर भगत के साथ कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल, पवन टीनू व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

नामांकन दाखिल करने से पहले मोहिंदर भगत ने पूर्व मंत्री रहे पिता भगत चुन्नी लाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भार्गव कैंप स्थित कबीर मंदिर में माथा टेका। भगत के साथ प्रदेश हलका मंत्री हरपाल सिंह चीमा व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Jalandhar News: AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने पिता से आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया, बोले - अंगुराल ने धोखा दिया
मोहिंदर भगत ने नामांकन भरने से पहले पूर्व मंत्री रहे पिता भगत चुन्नी लाल का आशीर्वाद लिया।

गुंडागर्दी खत्म कर भयमुक्त माहौल बनाएंगे

नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत में मोहिंदर भगत ने बताया कि अंगुराल ने इस्तीफा दे दिया और फिर वापस लेने चला गया। लोगों ने पांच साल की जिम्मेदारी थी, मगर 2 साल में ही उनकी बस हो गई। जिसके चलते उक्त चुनाव हो रहे हैं। अब लोगों ने मन बना लिया है कि उन्होंने राज्य की सरकार को मौका देना है।

Jalandhar News: AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने पिता से आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया, बोले - अंगुराल ने धोखा दिया
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा पत्रकारों से बात करते

मंत्री हरपाल चीमा ने कहा- हमारी सरकार ने लोगों के साथ किए गए वायदे पूरे किए हैं। इसलिए लोग हमें दोबारा मौके जरूर देंगे। वहीं, जहां कमी रही है, वहां वहां काम किया जा रहा है। चीमा ने कहा- अंगुराल ने पार्टी और लोगों के साथ धोखा किया है।

Jalandhar News: AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने पिता से आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया, बोले - अंगुराल ने धोखा दिया
मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे मोहिंदर भगत

भगत परिवार शुरू से ही वेस्ट हलके की सेवा करता आ रहा

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भगत परिवार शुरू से ही वेस्ट हलके की सेवा करता आ रहा है। लोगों ने हर बार भगत परिवार को प्यार दिया है, इसलिए हमने मोहिंदर भगत को उम्मीदवार घोषित किया है। मंत्री चीमा ने कहा- अंगुराल ने वेस्ट हलके के लोगों के साथ धोखा किया है। धोखेबाजों को वेस्ट हलका कभी माफ नहीं करेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *