Jalandhar By Poll: आखिरी दिन में इतने उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, मैदान में कुल इतने उम्मीदवार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके के उपचुनाव (By Poll) के लिए कुल 23 उम्मीदवारों द्वारा 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

शुक्रवार को आखिरी दिन 14 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें से 4 उम्मीदवारों ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। वीरवार तक 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया…

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Agarwal) ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार महिंदर भगत (Mahinder Bhagat) , कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की उम्मीदवार सुरिंदर कौर (Surinder Kaur) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) की उम्मीदवार सुरजीत कौर (Surjit Kaur) द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

HIMANSHU-AGGARWAL IAS
HIMANSHU-AGGARWAL IAS

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बलविंदर कुमार, अजय, वरुण कलेर, अमित कुमार, आरती, दीपक भगत, महिंदर पाल ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

Jalandhar By Poll
Jalandhar By Poll

23 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए

इसके अलावा अतुल भगत कवरिंग उम्मीदवार आम आदमी पार्टी, करण सुमन कवरिंग कांग्रेस पार्टी, परमजीत मल्ल बहुजन समाज पार्टी कवरिंग उम्मीदवार, अंजू अग्रवाल कवरिंग उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कागज दाखिल किए है।

उन्होंने बताया कि अब तक विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम (अ.ज.) के उपचुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 13 जुलाई को वोटों की गिनती की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *