Punjab News: बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए अहम खबर, बंद होने जा रहे है आधार कार्ड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में आधार कार्ड (Aadhar Card) के साथ सरकारी बसों (Government Buses) में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अहम खबर है। दरअसल, अब आधार कार्ड बंद होने जा रहा है और सरकारी बसों में आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

फिलहाल पंजाब सरकार इस संबंध में एक नई योजना पर विचार कर रही है और इस संबंध में एक प्रस्ताव लाया गया है।

मुफ्त बस सेवा में बदलाव लाने की तैयारी

उक्त जानकारी पंजाब रोडवेज के SD गुरप्रीत सिंह खैहरा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बस सेवा में बदलाव लाने की तैयारी की जा रही है। इसके मुताबिक 2 अन्य कार्ड का सुझाव दिया जा रहा है, यह बताया जा रहा है कि बसों के कंडक्टरों द्वारा कई बार आधार कार्ड के नंबर नोट करने में गलती हो जाती है और उनके पास पूरा डाटा नहीं पहुंचता। इसके कारण ही अब आधार कार्ड बंद किए जा सकते है।

Aadhar-Card
Aadhar-Card

यह भी बता दें कि पंजाब में हर महीने करीब करोड़ों महिलाएं सरकारी बसों में आधार कार्ड में मुफ्त में सफर करती है। इसके कारण इस मुहीम के तहत 2 अन्य कार्ड शामिल किए गए है, जिन्हें दिखाकर महिलाएं बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा सके और कंडक्टरों को भी मुश्किल का सामना ना करना पड़े।

महिलाओं को उक्त कार्ड बनावाने पड़ेंगे

इसके साथ ही उनके पास पूरा डाटा मौजूद हो। आर.एफ.आई.डी. (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस ) या फिर NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) 2 नए कार्ड की सुविधाए दी जा सकती है। इन दोनों कार्डों में से कोई एक कार्ड इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है।

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो मुफ्त सफर का लाभ लेने वाली महिलाओं को उक्त कार्ड बनावाने पड़ेंगे। फिलहाल यह नहीं बताया जा रहा है कि यह कार्ड कब शुरू किए जाएंगे पर बसों में चलने वाले आधार कार्ड अब बंद हो सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *