Punjab News: विदेश गए इकलौते बेटे के साथ हुआ बड़ा कांड, पढ़ें खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब के पट्टी से एक मामला सामने आया है। जहां अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए कतर (Qatar Country) गए एक युवक को वहां हुई एक दुर्घटना के दौरान अदालत ने दो साल की कैद और 55 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है जिसे लेकर मां बहुत परेशान है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

परिवार 55 लाख रुपये देने में असमर्थ दिख रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परमजीत कौर ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने घर के हालात ठीक करने के लिए करीब 15 लाख का कर्ज लेकर अपने इकलौते बेटे, जो वहां ट्राला चलाता था, को विदेश (कतर) भेज दिया था।

Punjab News: विदेश गए इकलौते बेटे के साथ हुआ बड़ा कांड, पढ़ें खबर

ट्राला चलाते समय समय हादसा

14 मार्च, 2024 को ट्राला चलाते समय समय हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और साहिलप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 55 लाख रुपये जुर्माने के साथ दो साल की सजा सुनाई है।

कर्ज में डूबी है

मां परमजीत कौर ने कहा कि वह कर्ज में डूबी है, उसके पति की मौत हो चुकी है। एक लड़की और एक लड़का साहिलप्रीत सिंह है जिन्हें विदेश में एक सड़क दुर्घटना के कारण सजा सुनाई गई है। उसके पास खेती योग्य जमीन नहीं है। वह यह रकम चुकाने में असमर्थ है।

विधवा मां ने एन.आर.आई. वीरों, भारत सरकार और पंजाब सरकार के साथ मिलकर सरबत दा भला चैरिटी ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. ओबरॉय से मदद की गुहार लगाई है। मां ने उसके बेटे को छुड़ाकर पंजाब लाने की अपील की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *