Jalandhar News: पुलिस ने ड्रग तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma) के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान इनके कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और वाहन बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की एक पुलिस पार्टी लम्मा पिंड से जंडू सिंघा रोड के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर (PB08-DX-7821) पर जाते हुए देखा गया।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तो सतीश सुमन पुत्र लहिंबर राम निवासी गुरु रविदास मंदिर, गन्ना गांव, जालंधर के पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई।

बलकार को गिरफ्तार किया

जांच के दौरान पता चला कि सतीश सुमन बलकार सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर, हाल निवासी निवासी गुरु रविदास नगर नजदीक आकाश कॉलोनी होशियारपुर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बलकार को गिरफ्तार कर 720 ग्राम हेरोइन, 12 लाख रुपए ड्रग मनी, एक आई-20 कार (पीबी36-जे-9289) और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई है।

एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई

इस मामले में एक अन्य आरोपी, जिसकी पहचान कुलवंत राम पुत्र मक्खन लाल निवासी गांव किला बरुण राम कॉलोनी कैंप बजवाड़ा थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है। इसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 280 ग्राम हेरोइन, एक आई-20 कार (PB07 -BH-2493) और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि पता चला कि सतीश सुमन अपने गांव के रहने वाले लक्की, जो अमेरिका में रहता है, के संपर्क में आया। इसके बाद वह इस धंधे में शामिल हो गया और लक्की उसे खेप भेजता था। स्वप्न शर्मा ने कहा कि बलकार को पहले एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और तिहाड़ जेल में कैद किया गया था, लेकिन पैरोल पर रिहा होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया।

जीजा के साथ मिलकर तस्करी करता था

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कुलवंत राम अपने जीजा बलकार सिंह के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करता था। उन्होंने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन लक्की अभी भी फरार है और एफआईआर नंबर 125 दिनांक 18-06-2024 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर के तहत दर्ज की गई है।

स्वपन शर्मा ने कहा कि सतीश सुमन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है जबकि बलकार और लक्की के खिलाफ 4-4 मामले जबकि कुलवंत के खिलाफ 2 मामले लंबित हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *