Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 694 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत की। पार्टी ने उपचुनाव के लिए अपने 10 वादे जारी किए और जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता काम करने वाली पार्टी को ही वोट करेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

जालंधर में आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की ओर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और श्री आनंदपुर साहिब से आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने 10 वादे वाला घोषणापत्र जारी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप विधायक रमन अरोड़ा, लोकसभा चुनाव के लिए जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार रहें पवन कुमार टीनू भी मौजूद थे।

लोक कल्याणकारी कार्यों के आधार पर लड़ेंगे

इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ती है। यह चुनाव भी हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक कल्याणकारी कार्यों के आधार पर लड़ेंगे।

Jalandhar News: Jalandhar by-election will be fought under the leadership of Chief Minister Bhagwant Mann
Jalandhar News: Jalandhar by-election will be fought under the leadership of Chief Minister Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पिछले दो सालों के दौरान हर क्षेत्र में काफी सुधार किया है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत परिवार के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। खेतों को नहर का पानी मिल रहा है और किसानों को खेती के लिए दिन में ही पर्याप्त बिजली मुहैया कराई जा रही है।

43000 नौजवानों को सरकारी नौकरियां

सरकार ने दो साल के दौरान करीब 43000 नौजवानों को बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी। हर तरह के माफिया पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहीदों के परिवार को आप सरकार एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दे रही है।

कंग ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्ट और धोखेबाज बनाम ईमानदार और योग्य व्यक्ति के बीच है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता इस चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ही पार्टी के साथ धोखा के कारण हो रहा है।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

मोहिंदर भगत काफी पढ़े-लिखे समझदार इंसान

उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत काफी पढ़े-लिखे और समझदार इंसान हैं। इनका परिवार दो पीढ़ी से जालंधर की जनता की सेवा कर रहा है। इनके पिता चुन्नी लाल भगत ने नगर निकाय मंत्री रहते हुए जालंधर और पंजाब के विकास के लिए काफी अच्छे काम किए।

वहीं कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब खुद जालंधर में रहेंगे। इससे पूरे दोआबा के लोगों को सीएम से मिलने और अपनी समस्याएं बताने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा हमें पूरा यकीन है कि मान सरकार के द्वारा पिछले दो सालों में पंजाब के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कामों के कारण हम भारी अंतर से यह चुनाव जीतेंगे।

CM-Bhagwant-Mann-Meeting
CM-Bhagwant-Mann-Meeting

AAP ने लोगों से किए 10 वादे

1-हर इलाके में पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर वर्क्स लगाए जाएंगे।

2- पूरे हलके के लिए नया और बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे।

3- बस्ती शेख, बस्ती दानिशमंदां, बस्ती गुजा, बस्ती पीर दाद और मिठू बस्ती समेत हलके में बिजली के तारों के जाल को खत्म करने के लिए बिजली बोर्ड को लिखती निर्देश दिेए जाएंगे।

4- हलके के हर गली-मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे और उनके देख-रेख का प्रबंध किया जाएगा।

5-नशा तस्करी खत्म करने के साथ-साथ, बस्ती दानिशमंदा, बस्ती भार्गव कैम्प और बस्ती थावा खेल में लाटरी माफिया का कानूनी तौर पर सफाया किया जाएगा

6- वरयाना स्थित कूड़े के ढ़ेर को साफ किया जाएगा

7- हर मोहल्ला क्लीनिक में माहिर डाक्टर, सभी टैस्ट और मुफ्त दवाईओं का मिलना यकीनी बनाया जाएगा

8- हलके के लोगों की सुरक्षा के लिए जे.पी नगर, मॉडल हाउस और हरबंस नगर इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

9- सभी पुरानी सड़कों को नया बनाय जाएगा और साथ ही हलके की मुख्य सड़कें, बस्ती दानिशमंदां रोड और बस्ती थावा खेल रोड की चौड़ाई 120 फीट की जाएगी

10- गौतम नगर में नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *